इंदौर न्यूज़ (Indore News)

मार्च के पहले सप्ताह में लग सकती है आचार संहिता


8 फरवरी को हो जाएगा मतदाता सूची का सार्वजनिक प्रकाशन
इंदौर। नगरीय निकाय चुनाव की तारीखों को लेकर चल रहा सस्पेंस मार्च माह के पहले सप्ताह में समाप्त होने की संभावना है। 8 फरवरी को नगरीय निकाय चुनावों के लिए मतदाता सूची का सार्वजनिक प्रकाशन किया जाएगा और उसके बाद दावे-आपत्ति लेना शुरू हो जाएगी। 3 मार्च को इसका अंतिम प्रकाशन हो जाएगा। इसी सप्ताह में आचार संहिता लगने की पूरी संभावना है और संभवत: अप्रैल के पहले सप्ताह में चुनाव कराए जाएंगे।
मतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर आज रजिस्ट्रीकरण एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की नियुक्ति कर दी जाएगी। पहले 1 जनवरी को आधार बनाकर मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाना था, लेकिन चुनाव की तारीख आगे बढऩे के बाद अब निर्वाचन आयोग ने भी मतदाता सूची के प्रकाशन को लेकर अलग से कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके अनुसार 1 जनवरी 2021 की संदर्भ तारीख के आधार पर फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण का कार्य किया जाएगा। इसको लेकर 8 फरवरी को नगरीय निकाय के वार्ड और अन्य स्थानों पर मतदाता सूची का सार्वजनिक प्रकाशन किया जाएगा। इसके साथ दावे-आपत्ति लेने की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। 15 फरवरी तक दावे-आपत्ति लिए जाएंगे और 20 फरवरी को इनका निराकरण भी कर दिया जाएगा। 3 मार्च क्ेा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा। इसके बाद कभी भी राज्य निवार्चन आयोग नगरीय निकाय चुनावों की घोषणा कर देगा और आचार संहिता लागू हो जाएगी। माना जा रहा है कि अप्रेल के पहले सप्ताह में ही चुनाव होंगे और दूसरे सप्ताह में इसका परिणाम भी आ जाएगा। कांगे्रस और भाजपा जैसे राजनीतिक दलों ने भी इस हिसाब से अपनी तैयारियां तेज कर दी है।

Share:

Next Post

दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ के रिश्ते पर अनिल कपूर ने दिया बड़ा बयान

Tue Jan 5 , 2021
मुंबई। टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी के रिलेशन की बात किसी से छिपी नहीं है। भले ही दोनों सेलेब्स ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है पर उनकी बॉन्ड‍िंग देखकर उनके अनकहे रिश्ते का अंदाजा लगाया जा सकता है। इस रिश्ते का सबूत अब अनिल कपूर ने भी गलती से दे दिया है। अनिल, […]