इंदौर न्यूज़ (Indore News)

रात को बढ़ी ठंड, पूर्वी क्षेत्र में पारा 14 डिग्री पर पहुंचा


पश्चिमी शहर में पारा 16.9 डिग्री पर, बरसाती छोड़ निकले गर्म कपड़े
इन्दौर। शहर में ठंड की तीखी शुरुआत हुई है। शाम के बाद तापमान में अचानक बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। दिन की अपेक्षा रात को तापमान आधा हो रहा है। पूर्वी शहर में कृषि महाविद्यालय स्थित मौसम केंद्र पर कल रात पहली बार न्यूनतम तापमान 14 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं पश्चिम में विमानतल स्थित मौसम केंद्र पर यह 16.9 डिग्री दर्ज किया गया। शाम के बाद ही हवा में ठंडक के कारण अब तक बारिश के कारण बरसाती लिए घूम रहे लोग अब गर्म कपड़े लेकर निकलने लगे हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक मानसून की विदाई के साथ ही हवा की दिशा दक्षिण-पश्चिमी से बदलकर उत्तर-पूर्वी और उत्तर-पश्चिमी हो गई है। इसके कारण उत्तरी भारत के ठंडे इलाकों से हवा इस ओर आ रही है, जिससे तापमान में गिरावट आ रही है। विमानतल स्थित मौसम केंद्र पर कल दिन का अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री कम था, वहीं रात का न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री कम था। वहीं कृषि महाविद्यालय स्थित मौसम केंद्र पर दिन का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहा। यह इस सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आएगी।


इस बार कड़ाके की ठंड पडऩे की उम्मीद

जिस तरह इस बार बारिश ने सारे रिकार्ड तोड़े हैं, उसी तरह अब उम्मीद की जा रही है कि शहरवासियों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस बार पारा अनुमान से भी नीचे जाने की उम्मीद है। हालांकि इन दिनों मौसम गुलाबी बना हुआ है।

 

Share:

Next Post

बाइक टैक्सी के खिलाफ चालक जाएंगे कोर्ट

Sun Oct 16 , 2022
परिवहन विभाग द्वारा रोक लगाए जाने के बाद भी शहर में खुले आम चल रही अवैध बाइक टैक्सी इन्दौर। शहर में अब कोई भी बाइक टैक्सी (Bike Taxi) संचालित नहीं हो सकती है। परिवहन विभा (transport Department)ग ने इस पर रोक लगा दी है। इसके बाद भी शहर में खुलेआम हजारों बाइक टैक्सियों (Bike Taxi) […]