जबलपुर न्यूज़ (Jabalpur News)

लापरवाह एएनएम को कलेक्टर ने किया निलंबित

  • कलेक्टर डॉ इलैया राजा टी के पास पहुंची थी शिकायत

जबलपुर। शहपुरा विकासखंड अंतर्गत उप स्वास्थ्य केंद्र मनखेड़ी में पदस्थ एएनएम श्रीमती ज्योति मराठा द्वारा अपने पदीय उत्तरदायित्व के प्रति लापरवाही बरतने पर एवं अधिकारियों के द्वारा बार बार समझाइश दिए जाने पर भी कार्यशैली में सुधार नहीं लाने की शिकायत कलेक्टर राजा के पास पहुंची थी। जिला स्वास्थ्य समिति बैठक में कलेक्टर के निर्देश पर एएनएम के निलंबन की कार्यवाही मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जबलपुर डॉ संजय मिश्रा द्वारा की गई। निलंबन के दौरान एएनएम ज्योति मराठा का मुख्यालय विकासखंड कुंडम के उप स्वास्थ्य केंद्र कुवरहट में रहेगा।


कलेक्टर जबलपुर डॉ इलैया राजा टी ने सभी खंड चिकित्सा अधिकारी की निर्देशित किया है की आगामी जिला स्वास्थ्य समिति बैठक में जिन एएनएम का आरसीएच पोर्टल के आधार पर प्रथम तिमाही में एएनसी पंजीयन, गर्भवती महिला की जांच, टीकाकरण सेवाओं के आधार पर निम्नतर प्रदर्शन रहेगा। ऐसी निम्नतर प्रदर्शन वाली 5 एएनएम को आगामी जिला स्वास्थ्य समिति बैठक में उपस्थित किया जाए।

Share:

Next Post

अग्निवीर भर्ती रैली आज से शुरु

Thu Sep 15 , 2022
15 सितंबर से 25 सितंबर तक जबलपुर कैंट में आयोजित होगी भर्ती जबलपुर। आज से मुख्यालय जबलपुर केंट में भर्ती क्षेत्र (मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़) द्वारा 1 सितंबर 2022 से मध्य प्रदेश में अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर भर्ती रैलियों का आयोजन किया गया है। इसी क्रम में भर्ती कार्यालय (मुख्यालय) जबलपुर के 14 जिलों […]