img-fluid

सुनील ग्रोवर ने रोहित शर्मा की मिमिक्री से उड़ाए होश, फैंस बोले- अब विराट कोहली भी करके दिखाओ

April 11, 2026

नई दिल्ली। कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) एक बार फिर अपनी शानदार मिमिक्री (Mimicry) को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने एक एड शूट के दौरान भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा (Cricketer Rohit Sharma) की हूबहू नकल कर फैंस को हैरान कर दिया। इस वीडियो में सुनील को मुंबई इंडियंस की जर्सी में रोहित शर्मा के अंदाज, बॉडी लैंग्वेज और बोलने के तरीके की कॉपी करते हुए देखा जा सकता है।

एड शूट में रोहित शर्मा की एंट्री जैसा ट्विस्ट
वीडियो में दिखाया गया है कि सुनील ग्रोवर रोहित शर्मा बनकर एक विज्ञापन की शूटिंग के लिए आते हैं। वह रोहित के अंदाज में बातचीत करते हैं, लेकिन जानबूझकर आधी बातें ही कहते हैं। इस दौरान शूटिंग डायरेक्टर भी कन्फ्यूज नजर आता है। वीडियो के अंत में असली रोहित शर्मा की एंट्री दिखाई जाती है, जिससे पूरा सीन और मजेदार हो जाता है।


  • फैंस की मजेदार प्रतिक्रियाएं
    सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। किसी ने लिखा कि वह रोहित शर्मा कम और जसप्रीत बुमराह ज्यादा लग रहे हैं, तो किसी ने कहा कि अब विराट कोहली की मिमिक्री भी होनी चाहिए। वहीं कई फैंस ने सुनील ग्रोवर की कॉमिक टाइमिंग और टैलेंट की जमकर तारीफ की।

    सेलिब्रिटी मिमिक्री में माहिर सुनील ग्रोवर
    सुनील ग्रोवर पिछले कुछ समय से अपनी सेलेब्रिटी मिमिक्री के लिए लगातार चर्चा में हैं। वह पहले कादर खान, जावेद अख्तर, आमिर खान और गुलजार जैसे दिग्गजों की नकल कर चुके हैं। टीवी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में भी उन्होंने सलमान खान समेत कई किरदार निभाकर खूब वाहवाही बटोरी थी।

    जावेद अख्तर के सामने भी कर चुके हैं परफॉर्म
    हाल ही में एक अवॉर्ड शो में सुनील ग्रोवर ने जावेद अख्तर के सामने उनकी ही मिमिक्री की थी, जिसे देखकर वहां मौजूद सभी लोग, यहां तक कि जावेद अख्तर भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए थे।

    अगली मिमिक्री का इंतजार
    सुनील ग्रोवर की लगातार वायरल हो रही मिमिक्री ने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है कि वह अगली बार किस सेलिब्रिटी या क्रिकेटर की नकल करते नजर आएंगे।

    Share:

  • US-ईरान आज युद्धविराम को लेकर इस्लामाबाद में होंगे आमने-सामने, ट्रंप बोले- अपने आप खुल जाएगा होर्मुज

    Sat Apr 11 , 2026
    वाशिंगटन। दुनिया इस वक्त सांसें थामकर पाकिस्तान (Pakistan) की राजधानी इस्लामाबाद (Islamabad.) की ओर देख रही है, जहां अमेरिका और ईरान (America and Iran) के बीच युद्धविराम को एक स्थायी शांति समझौते (Ceasefire Permanent Peace Agreement) में बदलने की कोशिशें शुरू हो गई हैं। हालांकि, बातचीत की मेज सजने से पहले ही बयानों की तल्खी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved