देश राजनीति

बाढ़ प्रभावित लोगों की जान से खेल रही है सरकार : कांग्रेस

हैदराबाद। प्रदेश कांग्रेस ने राज्य सरकार पर आरोप लगाया है कि सहायता देने के नाम पर सरकार बाढ़ प्रभावित लोगों की जान से खेल रही है।

गुरुवार को सांसद और प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रेवंत रेड्डी ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत देने के प्रति सरकार की गंभीरता नहीं दिख रही है। बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा देने के लिए नागरिक केंद्रों पर पंजीयन कराने की घोषणा के बाद केन्द्रों पर भारी भीड़ एकत्र हो रही है। इस भीड़ काे नियंत्रण करने में भी सरकार असफल साबित रही है। उन्होंने कहा कि इन केन्द्राें पर महिलाओं और बच्चों के लगातार घंटों तक कतार में खड़े होने के बाद भी उनकी समस्या का हल नहीं निकल रहा है। केन्द्रों पर अव्यवस्था के चलते लाइन में खड़ी एक महिला की जान चली गई। रेड्डी ने कहा है कि तेलंगाना राष्ट्र समिति की राज्य सरकार बाढ़ सहायता के नाम पर ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम के चुनाव में वोट बटोरने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पहले ही बाढ़ सहायता राशि का आधा भाग टीआरएस नेताओं की जेबों में चला गया है। उन्होंने नगर निगम के वोटरों से चुनाव में सरकार को सबक सिखाने की अपील की। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

Birthday Special: जब 200 किलो के किंग कांग को दारासिंह ने रिंग से बाहर फेंका

Thu Nov 19 , 2020
मुंबई। दिग्गज कलाकार दारा सिंह का आज जन्मदिन है। उनका जन्म 19 नवंबर को 1928 को हुआ था। दारा सिंह ने एक्टिंग और पहलवानी में पहचान बनाई। उनके आगे दुनिया के बड़े-बड़े पहलवान टिक नहीं सके। दारा सिंह ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में ऑस्ट्रेलिया के 200 किलो के किंग कॉग जैसे पहलवान को धूल चटा कर […]