इंदौर न्यूज़ (Indore News)

लोक अदालत की आड़ में झोनलों पर टैक्स में गड़बड़ी की शिकायतें, निगम ने दिए जांच के आदेश

  • कई झोनों पर रिकार्ड में हेराफेरी कर छूट का ज्यादा लाभ कुछ खास लोगों को पहुंचाने का आरोप

इंदौर। हाल ही में पिछले दिनों झोनलों पर आयोजित हुई लोक अदालत के दौरान कई खातों में गड़बडिय़ों की शिकायतों के चलते निगम ने अब पूरे मामलों की पड़ताल के आदेश दिए हैं। आरोप है कि कई खातों में रिकार्ड की हेराफेरी की गई और छूट का अधिक लाभ दे दिया गया, जिससे निगम को राजस्व की हानि हुई है। अब इस मामले में सभी झोनलों पर जमा हुई राशियों के मामले में पड़ताल की जा रही है।

लोक अदालत के चलते निगम मुख्यालय और सभी झोनलों पर शिविर लगाए गए थे, जहां जल कर और सम्पत्ति कर के अलग-अलग मामलों में सरचार्ज की छूट दी गई थी। इस दौरान निगम के खजाने में करीब 40 करोड़ रुपये की राशि जमा हुई थी। इसी बीच दो दिन पहले नगर निगम के अधिकारियों से लेकर कई आला अफसरों को कुछ लोगों ने शिकायतें की थीं।


झोनलों पर खातों के रिकार्ड में हेराफेरी कर कुछ लोगों को लोक अदालत में मिलने वाली छूट का अधिक लाभ दे दिया गया। राजस्व समिति प्रभारी निरंजनसिंह चौहान के मुताबिक इस प्रकार की शिकायतें के चलते कुछ झोनलों पर रिकार्ड मंगवाया गया है और वहां के खातों की जांच मुख्यालय के अफसर कर रहे हैं। उनका कहना है कि सभी झोनों पर पिछले दिनों आयोजित हुई लोक अदालत के अंतर्गत मिली छूट का लाभ लेने वाले खातेदारों से प्रकरणों की भी छानबीन की जा रही है। इसमें काफी समय लगेगा, लेकिन कुछ जगह के मामलों में अधिकारियों को अपने स्तर पर छानबीन करने को कहा गया है।

Share:

Next Post

ओशनसैट-3 और आठ लघु उपग्रहों के साथ PSLV-54 का प्रक्षेपण 26 नवंबर को, ईसरो ने की तैयारी

Sun Nov 20 , 2022
बेंगलुरू। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने ओशनसैट-3 और आठ लघु उपग्रहों के साथ पीएसएलवी-54/ईओएस-06 मिशन का प्रक्षेपण करेगा। इसरो ने इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली है। ISRO 26 नवंबर को श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से इसे प्रक्षिपित करेगा। राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि प्रक्षेपण के लिए शनिवार सुबह 11 बजकर 56 मिनट […]