img-fluid

कांगो: किकविट से लौट रहा सैन्य प्लेन क्रैश, सेना के 2 वरिष्ठ अधिकारियों समेत 14 की जान गई

September 26, 2026

किंशासा. डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (Congo) में शनिवार सुबह एक बड़ा विमान हादसा (Plane crash) हुआ है. इस हादसे में सेना के दो वरिष्ठ अधिकारियों (senior army officers) समेत 14 लोगों की मौत हो गई. कांगो की सेना ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की.

मरने वालों में सैन्य अदालत के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल मुतोंबो काटालायी तिएंदे और सशस्त्र बलों के ऑडिटर जनरल लेफ्टिनेंट जनरल बाकुमी लिकुलिया शामिल हैं. इनके अलावा प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्य और प्लेन में मौजूद केबिन क्रू के लोग भी हादसे में मारे गए.


  • तकनीकी खराबी के बाद हुआ हादसा
    कांगो की सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल एफोमी एकेंगे ने बताया कि विमान दक्षिण-पश्चिमी कांगो के किकविट शहर से राजधानी किंशासा लौट रहा था. इसी दौरान विमान में तकनीकी खराबी आ गई.

    स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी समस्या के बाद विमान केंगे इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में सवार सभी लोगों की मौत हो गई. हादसे के बाद राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचा.

    कांगो की सेना ने हादसे की जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि हादसे के कारणों और हालात का पता लगाया जा रहा है. फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि तकनीकी खराबी किस वजह से हुई. कांगो के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के बोर्ड चेयरमैन ट्राइफॉन किन-किए मुलुंबा ने कहा कि हादसे के सही कारणों की जानकारी जांच के बाद ही सामने आएगी.

    विद्रोही समूहों से जूझ रहा है कांगो
    यह हादसा ऐसे समय हुआ है, जब कांगो की सेना देश के पूर्वी हिस्से में कई विद्रोही समूहों से लड़ाई लड़ रही है. इनमें रवांडा समर्थित एम23 विद्रोही समूह भी शामिल है. हाल के महीनों में विद्रोही हमलों में तेजी आई है. कई अहम शहरों पर विद्रोहियों ने कब्जा कर लिया था. ऐसे में सेना के दो वरिष्ठ अधिकारियों की मौत को कांगो के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. फिलहाल अधिकारियों की नजर हादसे की जांच पर है. जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि प्लेन हादसे की असली वजह क्या थी.

    Share:

  • मौसम का अलर्ट: सिक्किम से MP और UP तक आफत की बारिश, कई राज्यों में बंद हुए स्कूल, मौसम विभाग की चेतावनी

    Sat Sep 26 , 2026
    नई दिल्ली. देश (India) के कई हिस्सों में इन दिनों बारिश (Rain) का दौर जारी है. मौसम विभाग (Meteorological Department) ने कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. दक्षिण छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) और उससे सटे दक्षिण ओडिशा के अंदरूनी इलाकों में बने डिप्रेशन का असर कई राज्यों में देखने को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved