आचंलिक

कांग्रेस एवं सेवादल ने महिदपुर में मनाया स्थापना दिवस

महिदपुर। शहर कांग्रेस सेवादल एवं शहर व ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस पार्टी व सेवादल का स्थापना दिवस पर स्थानीय वाचनालय परिसर में कार्यक्रम आयोजित हुआ। सर्वप्रथम सेवादल द्वारा कांग्रेस अजा विभाग के जिलाध्यक्ष व पार्षद कैलाश बगाना के मुख्य आतिथ्य में ध्वज वंदन किया गया। कार्यक्रम में शहर सेवादल द्वारा मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि का पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया। इस अवसर पर ब्लाक व शहर कांग्रेस तथा शहर सेवादल द्वारा पार्टी के स्थापना दिवस पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सकलेचा, अरुण बुरड़, मो. अली रंगरेज, पूर्व उपाध्यक्ष अशोक नवलखा, अनिल आंचलिया का शाल श्रीफल के साथ सम्मान किया गया।


कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने अपने विचार रख एकजुट होकर 2023 में कांग्रेस का विधायक बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जनपद प्रतिनिधि सदस्य गिरधारीलाल चौहान, पार्षद बाबा नागोरी, जाकिर मंसूरी, रईस कुरेशी, इकबाल नागोरी, पीयूष सकलेचा, सोनू जाट, लेखराज मल्होत्रा, अकरम अहिंगर, दिनेश बारोठ, पूनमचंद परमार, बाल कांग्रेस की अध्यक्ष जरिना खान आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शहर कांग्रेस अध्यक्ष सगीर बेग ने किया तथा आभार शहर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष साबिर हुसेन फ्रूट वाले ने माना।

Share:

Next Post

सार्वजनिक कचरा फेंकने वालो पर होगा जुर्माना

Thu Dec 29 , 2022
परिषद की बैठक में निर्णय सीहोर। स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 को लेकर सीहोर नपा द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं, इस मर्तबा नपा का पूरा फोकस स्वच्छता से आम लोगों को जोडऩे को लेकर है। जिसमें नपा कर्मचारियों का सहयोग भी लिया जा रहा हैं, बुधवार को नगर पालिका परिषद में अधिकारियों, कर्मचारियों और सभी […]