बड़ी खबर राजनीति

कांग्रेस का स्थापना दिवस: फहरने से पहले सोनिया के हाथ में आ गिरा कांग्रेस का झंडा

नई दिल्ली । कांग्रेस पार्टी (Congress Party) आज अपना 137वां स्थापना दिवस मना रही है। इस अवसर पर दिल्ली के पार्टी मुख्यालय में भी एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान जब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) पार्टी का झंडा फहराने गईं तो झंडा फिसलकर उन्हीं के हाथों में गिर गया। इसके बाद सोनिया ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सहयोग से हाथ से ही झंडा फहराया।



विदित हो कि इस मौके पर सोनिया गांधी ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। सोनिया ने कहा कि केन्द्र सरकार संविधान की भावनाओं के विपरीत कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि यह सरकार देश की गंगा-जमुनी तहजीब को खत्म करने पर जुटी है। कांग्रेस के लोगों को ऐसे लोगों को रोकने की जरूरत है।

Share:

Next Post

अखिलेश का ऐलान- सांड़ के हमले, साइकिल एक्सीडेंट में मरने पर मिलेंगे 5 लाख

Tue Dec 28 , 2021
उन्नाव: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के उन्नाव में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए वोटरों को लुभाने के लिए अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कई ऐलान किए. उन्नाव के जीआईसी मैदान में सभा में अखिलेश यादव ने कहा कि अगर समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है तो कानपुर से उन्नाव तक मेट्रो चलेगी. उन्होंने वादा […]