देश मध्‍यप्रदेश राजनीति

योजनाबद्ध तरीके से प्रदेश का माहौल बिगाड़ रही कांग्रेस, सतर्क रहें लोगः विष्णुदत्त शर्मा

 भोपाल। दतिया में पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष (Former District Congress President in Datia) का बेटा गोलियां चलाता है और बर्बर तरीके से पीट-पीटकर अल्पसंख्यक समुदाय (Minority community) के व्यक्ति को मार डाला जाता है। लेकिन उसका वीडियो क्यों वायरल (why deo viral) नहीं होता ? उस पर कमलनाथ और दिग्विजय सिंह क्यों नही बोलते ?  ऐसा लगता है कि यह योजनाबद्ध तरीके से प्रदेश का माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है, जिसमें और भी कई लोग शामिल हैं। मैं प्रदेश के नागरिकों से अपील करता हूं कि ऐसे लोगों से सतर्क रहने की जरूरत है, जो प्रदेश का वातावरण बिगाड़ना चाहते हैं। हम इस पूरे मामले की गहराई में जाने का प्रयास कर रहे हैं। प्रदेश सरकार इन्हें जेल भेजने का काम करेगी।  जो भी घटनाएं हुई हैं, उन पर प्रशासन ने पूरी ताकत के साथ और सतर्कता के साथ काम किया है, अपराधी बख्शे नहीं जाएंगे। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने मंगलवार को मीडिया से चर्चा के दौरान कही।


पाकिस्तान के साथ रहा है संपर्क

 श्री शर्मा ने कहा कि इंदौर में एक छोटी सी घटना के बाद जिन लोगों ने दंगे भड़काने का प्रयास किया, उनका कनेक्शन पाकिस्तान के साथ है। अल्तमस खान के मोबाइल से संदिग्ध रिकार्डिंग मिली है। उसके मोबाइल से दंगा भड़काने की साजिश के सबूत तो मिले ही हैं, पाकिस्तान के लोगों के साथ संपर्क के सबूत भी मिले हैं। श्री शर्मा ने कहा कि यह इनपुट बेहद गंभीर है और इस घटना में शामिल लोग मध्यप्रदेश के शांतिपूर्ण वातावरण को बिगाड़ना चाहते थे।

दिग्विजय सिंह का मूल चरित्र ही राष्ट्र का विरोध है

 श्री शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह का मूल चरित्र ही यही रहा है। वे आतंकवादियों को जी लगाकर संबोधित करते हैं। आतंकवादियों के लिए खड़े रहते हैं। जब बाटला हाउस एनकाउंटर में इंस्पेक्टर मोहनचन्द्र शर्मा शहीद हुए, तो दिग्विजय सिंह ने एनकाउंटर को फर्जी बताया था। जिस आतंकवादी को सुप्रीम कोर्ट ने सजा दी थी, दिग्विजय सिंह उसके घर बैठने गए थे। उन्हें सेना की सर्जिकल स्ट्राइक पर विश्वास नहीं होता। श्री शर्मा ने कहा कि ऐसे लोगों से मुकाबले के लिए भारतीय जनता पार्टी हमेशा तैयार है।

Share:

Next Post

भोपाल में यूक्रेनियन कोच से ट्रेनिंग लेकर शरद कुमार ने देश को दिलाया कांस्य पदक

Tue Aug 31 , 2021
भोपाल। टोक्यो पैरालिंपिक (Tokyo Paralympics) में भारतीय एथेलेटिक्स टीम (Indian athletics team) का प्रतिनिधित्व कर देश को कांस्य पदक दिलाने वाले बिहार के खिलाड़ी शरद कुमार की भोपाल में हुई अन्तिम ट्रेनिंग ने उनकी सफलता का मार्ग प्रशस्त किया। पैरा एथलीट शरद कुमार ने टोक्यो पैरालिंपिक में भागीदारी से पूर्व एक महीने भोपाल के टीटी […]