img-fluid

पासपोर्ट विवाद में कांग्रेस नेताओं पर शिकंजा, पवन खेड़ा के बाद रणदीप सुरजेवाला को असम पुलिस का समन

May 19, 2026

नई दिल्‍ली । असम (Assam) में पासपोर्ट विवाद (Passport Dispute) को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस (Congress) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला (Randeep Singh Surjewala) को गुवाहाटी पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पूछताछ के लिए समन भेजा है। पुलिस ने उन्हें 23 मई को क्राइम ब्रांच थाने में पेश होने के निर्देश दिए हैं।

यह मामला असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा से जुड़े कथित पासपोर्ट विवाद से जुड़ा हुआ है। असम पुलिस इस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है और इसी सिलसिले में सुरजेवाला को तलब किया गया है।

इससे पहले कांग्रेस नेता पवन खेड़ा भी जांच एजेंसियों के रडार पर आ चुके हैं। अप्रैल 2026 में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पवन खेड़ा ने आरोप लगाया था कि रिनिकी भुइयां सरमा के पास भारत के अलावा यूएई, मिस्र और एंटीगुआ के भी पासपोर्ट हैं। साथ ही उन्होंने सरमा परिवार पर विदेशों में अघोषित संपत्ति रखने के आरोप भी लगाए थे।


  • इन आरोपों के बाद रिनिकी भुइयां सरमा ने गुवाहाटी क्राइम ब्रांच में पवन खेड़ा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में धोखाधड़ी, जालसाजी, चुनाव के दौरान भ्रामक बयान देने और मानहानि जैसे आरोप शामिल किए गए।

    सुप्रीम कोर्ट से अग्रिम जमानत मिलने के बाद पवन खेड़ा को जांच में शामिल होने के निर्देश दिए गए थे। इसके तहत वे 13 मई 2026 को गुवाहाटी क्राइम ब्रांच के सामने पेश हुए, जहां उनसे पहले दिन 10 घंटे से अधिक पूछताछ की गई। अगले दिन 14 मई को भी उनसे करीब 8 घंटे तक सवाल-जवाब हुए।

    अब क्राइम ब्रांच ने पवन खेड़ा को 25 मई 2026 को फिर से पूछताछ के लिए उपस्थित होने का नोटिस जारी किया है। वहीं रणदीप सुरजेवाला को समन मिलने के बाद यह मामला और अधिक राजनीतिक तूल पकड़ता दिखाई दे रहा है।

    Share:

  • पेट्रोल-डीजल : आम आदमी को एक और बड़ा झटका, हफ्ते में दूसरी बार बढ़े दाम...

    Tue May 19 , 2026
    नई दिल्ली. अंतरराष्ट्रीय बाजार (International market) में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में जारी भारी उतार-चढ़ाव और पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में बढ़ते सैन्य तनाव का सीधा असर अब भारतीय उपभोक्ताओं (Indian consumers) की जेब पर दिखने लगा है. देश की सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार सुबह पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel) की कीमतों में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved