भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

रात 9 बजे कांग्रेस की सूची जारी, 10 बजे विवाद, 11 बजे आई सफाई

  • प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारियों की जंबो सूची में भारत जोड़ा यात्रा के बाद होगा संशोधन

भोपाल। कांग्रेस हाईकमान ने रविवार रात 9 बजे करीब प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष, महामंत्री समेत 64 जिलाध्यक्षों की लंबी चौड़ी सूची जारी कर दी गई। सूची जारी होने के कुछ देर बाद विरोध के स्वर उठने लगे। 10 बजे तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से विरोध की स्थिति सामने आई गई थी। पदाधिकारियों की सूची पर विरोध को बढ़ता देख कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी जेपी अग्रवाल ने रात 11 बजे करीब बयान जारी किया था कि मप्र कांग्रेस के पदाधिकारियों की सूची अंतिम नहीं है। भारत जोड़ा यात्रा के बाद सूची में विस्तार एवं संशोधन किया जाएगा। कांग्रेस की इस सूची पर भाजपा ने चुटकी है। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस की नई टीम को सर्कस बताया है।



ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल ने रविवार रात 7 पेज की प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी एवं जिलाध्यक्षों की सूची जारी की। इनमें 105 प्रदेश महामंत्री और 50 उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। साथ ही 64 जिलों के अध्यक्षों की सूची भी जारी की गई। एमपी की पॉलिटिकल अफेयर कमेटी में कमलनाथ, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह , डॉक्टर गोविंद सिंह, कांतिलाल भूरिया, सुरेश पचौरी, अरुण यादव, अजय सिंह, राहुल विवेक तन्खा, राजमणि पटेल, नकुलनाथ, बाला बच्चन, जीतू पटवारी, सुरेंद्र चौधरी, रामनिवास रावत, नर्मदा प्रसाद प्रजापति, सज्जन सिंह वर्मा, आरिफ अकील, कमलेश्वर पटेल, महेंद्र जोशी, रामेश्वर नीखरा और शोभा ओझा को शामिल किया है। सूची में विभाग प्रकोष्टों की जिम्मेदारी संभाल रहे जेपी धनोपिया का कद बढ़ाते हुए उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही मानक अग्रवाल की 4 साल बाद फिर से वापसी हो गई है।

शिवराज ने ली चुटकी
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस की इस नई टीम पर तंज कसते हुए कहा, कार्यकारिणी नहीं सर्कस है। मुख्यमंत्री ने कहा, कांग्रेस में कार्यकर्ता कोई बचा ही नहीं। जितने थे, सब पदाधिकारी बना दिए। ये अद्भुत पार्टी है। 150 महामंत्री बना दिए। ये 550 भी कर देंगे। पॉलिटिकल अफेयर कमेटी में तो पिता के साथ पुत्र भी शामिल हैं। कांग्रेस कहीं मां-बेटे की पार्टी है, तो कहीं पिता-पुत्र की पार्टी। ये कांग्रेस की नियति हो गई है। कार्यकर्ता कौन है, केवल तुष्टिकरण चल रहा है। कमलनाथ जी रोज एक नया वादा कर देते हैं। पुराने वादे पूरे किए नहीं। कमलनाथ ये सोच रहे होंगे कि झूठे वादे कर फिर सत्ता में आ जाएं, तो प्रदेश की जनता उनको ये मौका नहीं देने वाली।

Share:

Next Post

45 लाख महिलाओं के 400 करोड़ के बीमा घोटाले में मंत्रालय को भी लपेटा

Mon Jan 23 , 2023
मप्र ग्रामीण आजीविका मिशन के सीईओ ने सरकार को सिर्फ सूचना दी, अनुमति नहीं ली भोपाल। प्रदेश में साढ़े तीन लाख से ज्यादा महिला स्वयं सहायता समूहों की 45 लाख से ज्यादा महिलाओं के 400 करोड़ के जीवन बीमा घोटाले पर मप्र हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से रिपोर्ट तलब की है। 6 फरवरी को होने […]