चुनाव देश राजनीति

महाराष्ट्र में टूट सकती हैं कांग्रेस-राकांपा

भाजपा और आप में जा सकते हैं कई नेता

नई दिल्ली। 5 राज्यों में भाजपा (BJP) और आप (AAP) की प्रचंड जीत के बाद कई राजनीतिक दलों (Political party) के नेता इन दोनों पार्टियों में जाने का प्रयास कर रहे हैं। माना जा रहा है कि महाराष्ट्र में कांग्रेस और राकांपा भी टूट सकती हैं और नेता विकल्प के रूप में भाजपा और आप का दामन थाम सकते हैं। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस और राकांपा के ऐसे कई विधायक हैं, जो लगातार आप और भाजपा नेताओं के संपर्क में हैं। माना जा रहा है कि ऐसे 20 विधायक और नेता हैं, जो विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा और आप में शामिल हो सकते हैं। इनमें वे नेता भी शामिल हैं, जिन पर मौजूदा समय में भ्रष्टाचार व अन्य मामलों में कार्रवाई चल रही है और पार्टी इनका समर्थन नहीं कर रही है। पिछले दिनों राकांपा नेता और राज्यसभा सांसद मजीद मेनन ने भाजपा की जमकर तारीफ की और कहा कि मोदी विश्व में सबसे प्रसिद्ध नेता हैं। उनके अंदर कुछ तो अच्छे गुण होंगे। वहीं कांग्रेस के एक नेता ने कहा कि पंजाब में करारी हार के बाद अब उन्हें अपने भविष्य की चिंता सता रही है। उन्होंने भी आप में जाने के संकेत दिए हैं।

Share:

Next Post

IPL 2022 :अपने ही भाई की गेंद पर OUT हो गए हार्दिक पांड्या, फिर पत्नी के रिएक्शन ने मचाई सनसनी

Tue Mar 29 , 2022
नई दिल्ली: IPL 2022 में सोमवार को गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या अपने ही भाई क्रुणाल पांड्या का शिकार बन गए, जो उनकी विरोधी टीम लखनऊ सुपरजायंट्स की तरफ से गेंदबाजी कर रहे थे. मुंबई इंडियंस के लिए सालों तक साथ खेलने वाले ये दो भाई पहली बार में एक-दूसरे के खिलाफ खेल रहे […]