उत्तर प्रदेश देश राजनीति

कांग्रेस संगठन में अनुशासनहीनता और गुटबाजी प्रियंका गांधी के लिए बनी चुनौती

महानगर अध्यक्ष के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने खोला मोर्चा,14 नेताओं ने दिया इस्तीफा

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में मिशन 2022 फतह के लिए बेकरार कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा के लिए चुनाव के पहले ही पार्टी संगठन में अनुशासन और कार्यकर्ताओं के बीच मतभेद से भी पार पाना होगा। इसकी झलक वाराणसी में सोमवार को दिख गई।

पार्टी के महानगर अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल नगर के 14 नेताओं ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष पर खराब आचरण और दुर्व्यवहार का आरोप लगाकर इस्तीफे की प्रति प्रदेश अध्यक्ष और प्रियंका गांधी को भी भेज दिया है।

महानगर कांग्रेस के उपाध्यक्ष अजय सिंह (शिवजी) ने आरोप लगाया है कि महानगर अध्यक्ष ने इंग्लिशिया लाइन स्थित कैंप कार्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बदतमीजी के साथ गाली गलौज किया है। नाराज राजू भारती, अफरोज अंसारी, आशीष सिंह विक्की,प्रभात वर्मा के अनुसार पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व एमएलसी राजेशपति त्रिपाठी और पूर्व विधायक ललितेशपति त्रिपाठी के खिलाफ मिर्जापुर में दर्ज हुए मुकदमे के विरोध में कार्यकर्ता कैंट स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी की प्रतिमा के सामने एकजुटता का संकल्प लेकर इंग्लिशिया लाइन स्थित कैंप कार्यालय में गये। वहां महानगर अध्यक्ष ने वरिष्ठ नेताओं के साथ दुर्व्यवहार किया और गाली भी दिया।

कार्यकर्ताओं ने इस घटना की निंदा कर कहा कि ऐसे पदाधिकारी के साथ काम करना मुश्किल है । ऐसे में इन्हें तुरन्त बर्खास्त किया जाये। ऐसा नहीं किया गया तो हमारा इस्तीफा मंजूर कर पदों से मुक्त कर दिया जाये। कार्यकर्ताओं ने कहा कि हमारी निष्ठा कांग्रेस और प्रियंका गांधी में है। हमलोग बिना पद के ही पार्टी में सेवा देते रहेंगे। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

झारखंड में 31 आईएएस अधिकारियों का तबादला, उपायुक्त भी बदले

Tue Jul 6 , 2021
रांची। राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर 31 भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस )के अधिकारियों का तबादला किया है। इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने सोमवार को अधिसूचना जारी कर दी है। रवि शंकर शुक्ला को दुमका और संदीप सिंह को धनबाद का डीसी नियुक्त किया गया है। मेदिनीनगर निगम के नगर […]