img-fluid

कांग्रेस ने उठाई मांग, मुख्यमंत्री से किए सवाल, शाह के साथ देवड़ा को भी बर्खास्त करो

May 17, 2025

इंदौर। मध्यप्रदेश (MP) कांग्रेस कमेटी (Congress Committee) ने मांग की है कि प्रदेश के मंत्री विजय शाह (vijay shah) के साथ उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा (Jagdish Deora) को भी मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाए। इसके साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से कांग्रेस ने सवाल भी पूछे हैं।



प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से पांच गंभीर सवाल पूछे हैं। ये सवाल भारतीय सेना के सम्मान, पुलिस की कार्यप्रणाली, मंत्रियों के विवादित बयानों और प्रेस की स्वतंत्रता से जुड़े हैं। पटवारी ने पूछा है कि मंत्री विजय शाह और उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के सेना अपमान पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई? कोर्ट की तल्ख टिप्पणियों के बावजूद आशातीत कार्रवाई क्यों नहीं की गई? मंत्रियों पर लगाम लगाने में असमर्थ क्यों हैं? पुलिस की कार्यप्रणाली में सुधार कब होगा?

तिरंगा यात्रा के लिए निमंत्रण का इंतजार करती रही कांग्रेस
भाजपा की शहर इकाई द्वारा कल आयोजित की गई तिरंगा यात्रा में समाज के सभी वर्गों ने सहभागिता की, लेकिन कांग्रेस का कोई नेता अथवा कार्यकर्ता शामिल नहीं हुआ। इस बारे में कांग्रेस के पदाधिकारियों का कहना है कि हमें बुलाया ही नहीं गया तो हम जाते कैसे? यदि हमें निमंत्रित किया जाता तो राष्ट्रप्रेम के प्रदर्शन के इस आयोजन में कांग्रेस भी शामिल होती। कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले के बाद बनी स्थिति में कांग्रेस ने राष्ट्रीय स्तर पर केंद्र सरकार द्वारा की जाने वाली कार्रवाई का समर्थन किया। इसके बाद भी कल की तिरंगा यात्रा में कांग्रेस को नहीं बुलाया गया। अलबत्ता जिस तरह से अमेरिका के हस्तक्षेप के बाद भारत सरकार द्वारा सीजफायर लागू किया गया उस पर कांग्रेस ने सवाल उठाए थे। शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीतसिंह चड्ढा और निगम में नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे का कहना है कि भाजपा ने राष्ट्रप्रेम के कार्यक्रम को अपने दल के प्रति निष्ठा में विभाजित कर लिया था।

Share:

  • PSLV-C61 के लॉन्च से पहले तिरुमाला मंदिर पहुंचे इसरो चीफ

    Sat May 17 , 2025
    PSLVनई दिल्‍ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के अध्यक्ष वी. नारायणन ने शुक्रवार को तिरुपति में भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (PSLV)-C61/EOS-09 मिशन के सफल प्रक्षेपण के लिए आशीर्वाद मांगा। पीएसएलवी-सी61 का प्रक्षेपण 18 मई को सुबह 5.59 बजे श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से किया जाएगा। शुक्रवार […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी

    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved