इंदौर न्यूज़ (Indore News)

दिल्ली से इन्दौर सरकार पर हमले करने आएंगे कांग्रेस के प्रवक्ता

  • कांग्रेस ने बनाई योजना, मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से घेरेंगे भाजपा को

इंदौर। कांग्रेस भी भाजपा सरकार पर सोशल मीडिया और मीडिया के माध्यम से हमले की तैयारी कर रही है। इसमें सरकार को विफल बताने की तैयारी है। इसके लिए सोशल मीडिया कार्यकर्ता तैयार किए जा रहे हैं। वहीं मीडिया के माध्यम सेजानकारी पहुंचाने के लिए प्रवक्ताओं की नियुक्ति की जा रही है। खास बात यह है कि दिल्ली के प्रवक्ताओं की नियुक्ति प्रदेश में की जाएगी और उनके अनुभवों का लाभ लिया जाएगा।

भाजपा को घेरने के लिए कांग्रेस चौतरफा प्रयास कर रही है। इस बार कमलनाथ के सर्वे के आधार पर कमजोर सीटों पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है तो कांग्रेस ने जीतने वाली सीटों पर इस माह के अंत में प्रत्याशी घोषित करने की तैयारी की है। प्रदेश में दिल्ली से भी कई नेताओं को जवाबदारी दी गई है तो अब मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से किस प्रकार के हमले किए जाएं, इसको लेकर भी दिल्ली के प्रवक्ता प्रदेश के प्रवक्ताओं को मार्गदर्शन देंगे और चुनाव तक यहीं रुककर कार्य करेंगे।


कल दिल्ली मुख्यालय में हुई बैठक में चार राज्यों में होने वाले चुनावों को लेकर मीडिया विभाग की एक महत्वपूर्ण बैठक रखी गई थी। इस बैठक में कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल, कांग्रेस के मीडिया प्रमुख जयराम रमेश, मीडिया विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा, सोशल मीडिया विभाग की अध्यक्ष सुप्रिया श्रीनेत एवं मप्र कांग्रेस के प्रभारी महासचिव जेपी अग्रवाल भी प्रमुख रूप से उपस्थित थे। एमपी से पीयूष बबेले, शोभा ओझा, अभय दुबे और अभय तिवारी भी बैठक में पहुंचे थे। कुल मिलाकर बैठक में तय किया गया कि जिस तरह से भाजपा चुनाव में मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से हमले करती है। उसका जवाब उसी की शैली में दिया जाएगा।

Share:

Next Post

भारत ने रचा इतिहास, चंद्रयान-3 का सफल लॉन्च; 50 दिन बाद चंद्रमा पर करेगा लैंड

Fri Jul 14 , 2023
  नई दिल्ली: भारत का तीसरा मून मिशन ‘चंद्रयान-3’ (Chandrayaan-3) शुक्रवार को लॉन्च हो गया. इसे दोपहर 2:35 बजे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से छोड़ा गया. 615 करोड़ की लागत से तैयार हुआ ये मिशन करीब 50 दिन की यात्रा के बाद चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास लैंड करेगा. […]