उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

एक दिन में पाँच बूथ क्षेत्रों में आने वाले हर घर पहुँचेंगे कांग्रेस

  • महिदपुर में कल से शुरू होने वाले घर चलो अभियान को लेकर कांग्रेसजनों ने बैठक कर तैयार की रणनीति

महिदपुर। घर चलो जनसंपर्क अभियान आरंभ करने के लिए महिदपुर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा महिदपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेताओं और मण्डलम सेक्टर के अध्यक्षों की बैठक रखी गई जिसमें कल से शुरू होने वाले अभियान की रणनीति तैयार की गई। रविवार को बस स्टैंड पर हुई इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रणछोड़ त्रिवेदी ने उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए बताया गया कि मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश पर सभी कांग्रेसजनों को 1 से 28 फरवरी तक ब्लॉक स्तर पर हर ब्लॉक के हर मण्डलम एवं हर सेक्टर व हर बूथ स्तर तक घर चलो-घर चलो जनसंपर्क अभियान प्रारंभ करना है। उक्त कार्यक्रम के अंतर्गत हम सभी कांग्रेसजनों को एक दिन में अधिकतम 5 बूथ पर जनसंपर्क करना है और भाजपा सरकार की विफलताओ को आम जनता को बताना है एवं कांग्रेस की कमलनाथ सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है।


जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अरुण बुरड़, महिदपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गजराजसिंह पंवार, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सगीर बैग, झारडा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विक्रम सिंह सिसौदिया, महिदपुर रोड ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भरत शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता अशोक नवलखा, दिनेश बोस, बाबूलाल थावलिया, रीता बडर्ग़ुजर आदि ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर शैलेंद्रसिंह डोडिया, महेंद्रसिंह परिहार, रामसिंह काका, बलवंतसिंह राठौर, लुकमान नागौरी, विवेक जलान्द्रा, सोनू जाट, विजय रावल, सेवादल अध्यक्ष दिनेश बघेल, श्याम चोरवासा, पीयूष सकलेचा, गिरधारीलाल चौहान, अर्जुन सिंह पवार, शिव बोरलिया, विक्रम सिंह महूड़ी, शोभाराम मालवीय, शंभूलाल माली, नागूसिंह गुर्जर, गब्बूसिंह गुर्जर, सुल्तान सिंह पिपलिया, अर्जुन शर्मा, संजय वर्मा, गणपत सिंह, लेखराज मल्होत्रा, कमलसिंह चौहान मलखानसिंह मोहनलाल परमार, सिद्धिक नागौरी, पप्पू नागौरी आदि भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में महिला जिला कांग्रेस कमेटी की नव नियुक्त जिला अध्यक्ष रीता बडग़ुजर का साफ बांधकर और पुष्पमालाएं पहनाकर उपस्थित सभी कांग्रेसजनों द्वारा स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भरत शर्मा ने किया व आभार शहर अध्यक्ष सगीर बेग ने माना।

Share:

Next Post

गाँधी जी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस का सांकेतिक उपवास

Mon Jan 31 , 2022
गांधीजी की पुण्यतिथि पर हुए कई आयोजन-कांग्रेस और संस्थाओं ने रखे कार्यक्रम उज्जैन। महात्मा गांधी की पुण्यतिथि रविवार को मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस की ओर से गांधीजी की प्रतिमा के समक्ष सांकेतिक उपवास रखा गया, जबकि अन्य संस्थाओं ने श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। 2 महात्मा गांधी की पुण्यतिथि […]