जिले की खबरें बड़ी खबर मध्‍यप्रदेश

दमोह उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, अजय टंडन ने 17 हजार 89 वोटों से पायी विजय

दमोह। विधानसभा उपचुनाव (Assembly by-election) की मतगणना (Counting of votes) रविवार को पालीटेक्निक कॉलेज में हुई। 26 राउंड तक हुई मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन (Ajay Tandon) ने 17 हजार 89 वोटों से जीत दर्ज की। पहले राउंड से अजय टंडन ने भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह (Rahul Singh) पर बढ़त बनाई। इसके बाद जितने भी राउंड हुए, ज्यादातर में कांग्रेस प्रत्याशी अपनी बढ़त बनाए रहे। पांचवें राउंड में राहुल सिंह ने अजय टंडन से अधिक वोट हासिल किए, लेकिन इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ा। एक के बाद एक राउंड चलते रहे और कांग्रेस जीत की ओर बढ़ती गई। इस तरह दो बार चुनाव लड़ चुके अजय टंडन को तीसरी बार विधायक बनने का मौका मिल गया।

प्रहलाद पटेल व सिंधिया ने दी बधाई

केंद्रीय राज्यमंत्री व दमोह सांसद प्रहलाद पटेल (MP Prahlada Patel) ने मतगणना पूरी होने के पहले ही कांग्रेस प्रत्याशी को जीत की बधाई दे दी। उन्होंने ट्वीट किया कि हम जीते नहीं, पर सीखे बहुत। वहीं राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने भी ट्वीट कर अजय टंडन को बधाई दी।

आमना-सामना हुआ लेकिन बात नहीं की : सुबह आठ बजे से डाक मतपत्रों की गणना हुई। अजय टंडन और राहुल सिंह सुबह से मतगणना स्थल पर पहुंच गए थे। इस बीच दोनों का आमना-सामना भी हुआ, लेकिन दोनों ने कोई बात नहीं की। मतगणना स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे।

इन मुद्दों पर लड़ा गया उपचुनाव : राहुल सिंह ने कांग्रेस और विधायक पद से इस्तीफा देते समय कहा कि उन्हें दमोह में मेडिकल कॉलेज खुलवाना था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने उपचुनाव से पहले तहसील ग्राउंड में मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास भी कर दिया था। वहीं कांग्रेस ने बिकाऊ और भाजपा ने विकास का नारा दिया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चार सभाएं कीं और कई कैबिनेट मंत्रियों ने घर-घर जाकर राहुल सिंह के लिए वोट मांगे। कांग्रेस से पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ (Kamalnath) और दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने मोर्चा संभाला। करीब 60 फीसद मतदान से अनुमान था कि नतीजे भाजपा के पक्ष में जाएंगे, लेकिन जब परिणाम आए तो जनता ने कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन पर विश्वास जताया।


दमोह उपचुनाव का संदेश – धनबल से नहीं जीता जाता चुनाव : कमल नाथ

दमोह उपचुनाव के नतीजों को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने कहा कि यह थोपा हुआ चुनाव था। मतदाताओं ने साफ संदेश दे दिया है कि धनबल से चुनाव नहीं जीते जाते हैं। हमारा मुकाबला धनबल, प्रशासन, चुनाव आयोग से था। भाजपा ने कई मंत्रियों को लगाया था। हमारे लोगों को प्रलोभन दिया गया क्योंकि अब उनके पास इसके अलावा कुछ नहीं बचा है। पुलिस और प्रशासन वहां क्या कर रहा था, यह सबको पता है। उन्होंने कहा कि अब मतदाता समझने लगा है। उसने सचाई का साथ दिया है।

ऐसे चले मतगणना के दौर

26 राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह लोधी से 17089 मतों से जीते। कुल 26 राउंड की गणना पूरी हो गई।

25 वें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन राहुल सिंह लोधी से 15732 मतों से व 24 वें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन राहुल सिंह लोधी से 14537 मतों से आगे रहे

23 वां राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह लोधी से 15198 मतों से आगे हैं। 22 वें राउंड में टंडन 15419 मतों से आगे थे।

21वां राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन राहुल सिंह लोधी से 14550 मतों से आगे हो गए।

20 वां राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह लोधी से 14320 मतों से आगे हैं। अजय टंडन की बढ़त एक हजार घटी। कुल 26 राउंड की गणना होनी है।

19 वां राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह लोधी से 15879 मतो से आगे। 19 वें राउंड में भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह को मिली 378 वोटों की बढ़त।

18 वें राउंड में भाजपा प्रत्याशी ने कम की बढ़त। कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह लोधी से 16342 मतों से आगे हैं

17 वें राउंड में कांग्रेस 408 से आगे हुई। कुल बढ़त 17971 हुई। 16 वें राउंड में कांग्रेस 474 मतों से आगे । कुल बढ़त 17563। मिले 2406 मत । भाजपा को 1932 ।

15 राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन ने भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह लोधी से 1287 मतों की लीड बनाई। कुल 17089 मतों से आगे। 14 वें राउंड में कांग्रेस ने ली 1791 वोटों की बढ़त। कुल 15802 की लीड हुई।

तेरहवें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन को मिली 1366 वोटों की बढ़त। कांग्रेस प्रत्याशी की कुल बढ़त 14013 हुई। भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह लोधी तेरहवां राउंड भी हारे। शहरी क्षेत्र के सिविल बार्ड 10 की हुई मतगणना

बारहवें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन को 1267 वोटों की बढ़त मिली और कांग्रेस प्रत्याशी की कुल बढत 12647 हुई। भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह लोधी बारहवां राउंड भी हारे। शहरी क्षेत्र के सिविल बार्ड 06-07-08 की हुई मतगणना। कांग्रेस प्रत्याशी ने अपने वार्ड में जीत दर्ज की

ग्यारहवें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन को मिले 1307 वोट। कांग्रेस प्रत्याशी की कुल बढ़त 11401 वोट हुई। भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह लोधी ग्यारहवां राउंड हारे। शहरी क्षेत्र के पुराना बाजार 01-02-03 बार्ड की हुई मतगणना।

दसवें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन को मिली 1953 मतों की बढ़त। कांग्रेस प्रत्याशी की कुल बढत 10414 हुई। भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह लोधी दसवां राउंड भी पीछे। शहरी क्षेत्र के असाटी बार्ड 01-02-03 की हुई मतगणना।

आठवें राउंड में कांग्रेस के अजय टंडन भाजपा के राहुल सिंह लोधी से 6862 मतों से आगे थे। कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज लगवा चुके कर्मचारी ही मतगणना कर रहे हैं, इसके पहले इनका कोविड टैस्ट भी करवाया गया है। यहां 22 उम्मीदवार मैदान में थे, जिनमें मुख्य मुकाबला भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह लोधी और कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन के बीच था। 17 अप्रैल को उपचुनाव में दमोह सीट पर कुल 59.81 फीसद मतदान हुआ था, जबकि इसके पहले 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में ये 74.45 फीसद था। पहले इस सीट पर राहुल सिंह लोधी कांग्रेस की ओर से विधायक थे, बाद में उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया और भाजपा का दामन थाम लिया। दमोह सीट पर उपचुनाव की घोषणा के बाद भाजपा ने राहुल सिंह लोधी को ही यहां से अपना प्रत्याशी बनाया।

Share:

Next Post

हार के बावजूद Mamata Banerjee तीसरी बार बनने जा रही बंगाल की मुख्‍यमंत्री ?

Mon May 3 , 2021
कोलकाता। चुनाव(Elections), चुनाव प्रचार (Election Campaigning) और अटकलें (Speculation) भारतीय सियासत (Indian Politics)के इन तीन शब्दों के बीच पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित (West Bengal assembly election results declared) हो गए हैं। करीब 3 महीने के चुनाव अभियान और कोरोना काल के बीच पश्चिम बंगाल की सत्ता में एक बार फिर ममता की […]