img-fluid

बंगाल में कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या, राहुल गांधी बोले- चरम पर TMC का जंगलराज

April 26, 2026

कोलकाता। पश्चिम बंगाल (West Bengal) में विधानसभा चुनाव (assembly elections) के पहले चरण के बाद हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। कांग्रेस के कद्दावर नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने रविवार को पार्टी कार्यकर्ता देबदीप चटर्जी की कथित हत्या को लेकर ममता सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बंगाल में अब लोकतंत्र नहीं, बल्कि तृणमूल कांग्रेस का आतंक का शासन चल रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस हिंसक राजनीति के सामने कभी नहीं झुकेगी।

असनसोल में हुई बर्बरता
जानकारी के अनुसार, देबदीप चटर्जी की हत्या असनसोल में चुनाव के बाद भड़की हिंसा के दौरान की गई। कांग्रेस का दावा है कि देबदीप असनसोल उत्तर से पार्टी के उम्मीदवार प्रसेनजीत पुईतांडी के बेहद करीबी सहयोगी थे। पश्चिम बंगाल कांग्रेस का आरोप है कि सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस से जुड़े उपद्रवियों ने देबदीप पर जानलेवा हमला किया और उन्हें बेरहमी से पीटा। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया।


  • राहुल गांधी का सोशल मीडिया पर कड़ा प्रहार
    राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा किया। उन्होंने लिखा, ‘चुनाव के बाद टीएमसी से जुड़े गुंडों द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ता देबदीप चटर्जी की हत्या अत्यंत निंदनीय है। पीड़ित परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।’

    राहुल गांधी ने कहा कि विरोधी आवाजों को डराना, धमकाना और उन्हें खत्म कर देना ही अब टीएमसी का असली चरित्र बन गया है। उन्होंने कहा, ‘हमारी राजनीति कभी हिंसा पर आधारित नहीं रही है और न कभी होगी। हमने अपने कार्यकर्ताओं को खोया है, लेकिन हमने हमेशा अहिंसा और संविधान का रास्ता चुना है। यही हमारी विरासत है और यही हमारा संकल्प है।’

    न्याय और मुआवजे की मांग
    पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रशासन से मांग की है कि सभी दोषियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। साथ ही, उन्होंने देबदीप के परिवार को पूर्ण सुरक्षा और उचित मुआवजा देने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि भारत की अहिंसक परंपरा को चोट पहुंचाने वाली इस राजनीति के सामने न्याय होकर रहेगा।

    प्रशासनिक सुस्ती पर उठे सवाल
    पश्चिम बंगाल कांग्रेस ने अपने आधिकारिक हैंडल से पोस्ट कर राज्य की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। पार्टी का कहना है कि यह दुखद घटना राज्य में सुरक्षा तंत्र के पूरी तरह ध्वस्त होने का प्रमाण है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि इतनी बड़ी वारदात होने के बाद भी शुरुआती रिपोर्टों तक पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज नहीं की गई थी। कांग्रेस ने कहा कि बंगाल में लोकतंत्र दम तोड़ चुका है। विपक्षी आवाजों को दबाने के लिए हिंसा को हथियार बनाना टीएमसी का ट्रेडमार्क बन गया है।

    Share:

  • बिना उचित बुकिंग एवं आवश्यक दस्तावेजों के पशु-पक्षियों को ट्रेन में ले जाने पर लग सकता है 6 गुना जुर्माना - रेलवे प्रशासन

    Sun Apr 26 , 2026
    जोधपुर । रेलवे प्रशासन (Railway Administration) ने कहा कि बिना उचित बुकिंग एवं आवश्यक दस्तावेजों के (Without proper Booking and necessary Documents) पशु-पक्षियों को ट्रेन में ले जाने पर (Carrying Animals and Birds in Trains) 6 गुना जुर्माना लग सकता है (Can attract Six-fold Fine) । रेलवे प्रशासन ने ट्रेनों में पशु-पक्षियों को साथ ले […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved