उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

सगवाली गाँव में कांग्रेसियों को मिला अंधेरा..लोग परेशान

  • घर-घर चलो अभियान में जन संपर्क के दौरान नागरिकों की कई समस्याएँ आई सामने-जिलाध्यक्ष पटेल ने लोगों से चर्चा की

महिदपुर। कांग्रेस के घर-घर चलो अभियान के तहत रविवार को गोगापुर-महिदपुर रोड ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता ग्राम सगवाली पहुँचे तो यहाँ उन्हें पूरा गाँव अंधेरे में घिरा नजर आया। कई महीनों से डीपी जल जाने के कारण नागरिक यह त्रासदी भोग रहे थे। सगवाली बस स्टैंड पहँुचने पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कमल पटेल का कार्यकर्ताओं द्वारा साफा बांधकर और पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इसके बाद नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया जिसमें जिला अध्यक्ष श्री पटेल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रणछोड़ त्रिवेदी, दिनेश जैन, झारड़ा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विक्रमसिंह सिसौदिया, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महिदपुर रोड के अध्यक्ष भरत शर्मा ने कांग्रेस के नेतृत्व वाली 15 महीनों की कमलनाथ सरकार द्वारा चलाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को बताया और भाजपा सरकार की विफलताओं को उजागर किया गया।


इस दौरान लोगों ने कांग्रेस नेताओं को बताया कि पिछले दो वर्षों से अधिक समय बीतने के बाद भी किसानों को फसल बीमा योजना की राशि नही मिल रही है एवं अनेकों गाँवो में बिजली के बहुत अधिक राशि के बिजली बिल दिए जा रहे हैं और कहीं गाँवों में जली हुई डीपी नहीं बदली जा रही है जिसके कारण अंधेरे में रहने को मजबूर होना पड़ रहा है। जनसंपर्क यात्रा में सेवादल कांग्रेस के अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण राठौर, सुमेर सिंह राठौर, लाल सिंह राठौर, प्रेम सिंह राठौर, कुलदीपसिंह देवड़ा, नागेश्वर त्रिवेदी, आबिद मंसूरी, रतनलाल निंबोला, शोभाराम सोलंकी, श्यामलाल चंद्रवंशी, मंडलम अध्यक्ष शिव सोलंकी एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ ग्राम सगवाली, सिपावरा, बरखेड़ा, कटारिया, कंथारिया आदि में जनसंपर्क कर घर चलो घर घर चलो एवं कांग्रेस पार्टी की सदस्यता अभियान चलाया गया।

Share:

Next Post

गर्भगृह में प्रवेश के बाद अब भस्मारती में भी श्रद्धालु जल्द शामिल होंगे

Mon Feb 7 , 2022
20 हजार से अधिक लोग पहुँचे रविवार को उज्जैन। कोरोना को देखते हुए पिछले दिनों नंदी हाल तथा गर्भगृह में लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी। हाल ही में इसे मंदिर समिति ने हटा लिया है। इसके बाद से महाकाल में श्रद्धालुओं की भीड़ बढऩे लगी है। रविवार को भी 20 हजार […]