आचंलिक

राहुल गांधी पर कार्यवाही के विरोध में कांग्रेसियों ने धरना देकर किया प्रदर्शन

महिदपुर। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सयुक्त नेतृत्व में स्थानीय अम्बेडकर चौक पर अंबेडकरजी की प्रतिमा के समक्ष कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया गया। राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त किए जाने को लेकर धरना दिया गया। धरने को संबोधित करते हुए करते हुए मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य रणछोड़ त्रिवेदी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा अडानी मामले पर राहुल गांधीजी द्वारा सवाल उठाए जाने पर मोदी सरकार ने सांसद सदस्यता समाप्त करने का जो षडय़ंत्र किया गया है यह हमारे लोकतंत्र के लिए खतरा है। कांग्रेस का हर कार्यकर्ता इस मामले पर चुप रहने वाला नहीं है।



इस मामले को लेकर हमें जेल जाना पड़े या आमरण अनशन करना पड़े हर कांग्रेस का कार्यकर्ता हर कुर्बानी देने को तैयार है। हम सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष करेंगे। धरने को जिला कांग्रेस के प्रवक्ता अरुण बुरड़, अनिल आंचलिया, विक्रमसिंह सिसोदिया, भरत शर्मा, गजराजसिंह पँवार, सगीर बेग, मांगीलाल कुमावत, महेंद्र सिंह चौहान, कैलाश बगाना, हेमंत जोशी, पंकज जाट, अशोक पाठक, पीयूष सकलेचा, जुगल पांचाल, सोनू जाट, विजय रावल ने भी सम्बोधित किया। धरने में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हाथों में राहुल गांधी के फोटो वाले फ्लेक्स थे जिनपर लिखा था -डरो मत डरो मत।

Share:

Next Post

जिले में समर्थन मूल्य पर गेंहू उपार्जन शुरू, जिले के 196 केन्द्रों पर 10 मई तक होगी खरीदी

Sun Mar 26 , 2023
विदिशा। रबी विपणन गौसम 2023 24 अंतर्गत शासन द्वारा का समर्थन मूल्य 2125 रूपये निर्धारित किया गया है। समर्थन मूल्य पर गेहूँ का उपार्जन दिनांक 25 मार्च 2023 से प्रारंभ हो रहा है जो कि 10 गई 2023 तक जारी रहेगा। जिले की विभिन्न तहसीलों में किसानों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए गेहूं उपार्जन […]