भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

कांग्रेस का फोकस अब दलित वोट बैंक पर

  • कमलनाथ बोले आज खतरे में हैं अनुसूचित जाति-जनजातियां

भोपाल। मध्यप्रदेश में दलित और आदिवासी वोट बैंक पर भाजपा और कांग्रेस दोनों का फोकस है। 15 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में भाजपा ने भोपाल में जनजातीय सम्मेलन जैसा मेगा इवेंट किया था। इसके बाद कांग्रेस भी दलित और आदिवासी वोट बैंक को साध रही है। इसी कड़ी में संविधान दिवस के कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा नेताओं पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज संविधान सबसे ज्यादा खतरे में है। भाजपा नेता संविधान में मिले आरक्षण के अधिकार को समाप्त करना चाहते हैं।
पीसीसी में संविधान दिवस पर अनुसूचित जाति विभाग ने कार्यक्रम रखा था। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा, भाजपा नेता अक्सर आरक्षण खत्म करने का बयान देते हैं और बाद में जनता के दबाव में उस बयान को वापस ले लेते हैं, लेकिन यह बयान उन नेताओं की आत्मा से निकलता है।


शब्दों में दिए गए बयान को तो वे वापस ले सकते हैं, लेकिन जो उनकी आत्मा में बसा हुआ है उसे वापस नहीं लिया जा सकता। उन्होंने कहा कि भारत के संविधान के निर्माण में डॉ. भीमराव अंबेडकर ने सबसे महत्वपूर्ण कार्य किया। एक अफ्रीकी देश की अपनी यात्रा का वर्णन करते हुए कहा कि वहां के प्रधानमंत्री भी अपने पास डॉ. अंबेडकर की तस्वीर रखते हैं। इसकी मुख्य वजह यह है कि वहां का संविधान भी भारत के संविधान से प्रेरित होकर बनाया गया है। बहुत से अफ्रीकी देशों का संविधान भारत के संविधान से प्रेरित हैं।

भाजपा युवाओं को भ्रमित कर रही
कमलनाथ ने कहा कि आज का युवा व्हाट्सएप और इंटरनेट से जुड़ा हुआ है। वे बहुत सारी सूचनाएं इन्हीं माध्यमों से प्राप्त करते हैं, लेकिन भारत की संस्कृति और परंपराओं का ज्ञान उसे इन माध्यमों से नहीं मिल सकता, वह ज्ञान तो वह अपने परिवार और बुजुर्गों से ही प्राप्त कर सकता है। भाजपा के लोग झूठी सूचनाएं युवाओं तक पहुंचा कर उन्हें भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं।

दलितों को जोडऩे के लिए सदस्यता अभियान
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सदस्यता अभियान में बड़ी संख्या में अनुसूचित जाति के नागरिकों को जोडऩे की मुहिम चलाई जा रही है। अभियान में सिर्फ सदस्यता फॉर्म ही न भरे जाएं, बल्कि पार्टी के कार्यकर्ता संबंधित व्यक्तियों के साथ बैठकर उन्हें भारत के संविधान और कांग्रेस द्वारा अनुसूचित जाति और जनजाति के लिए किए गए कार्यों के बारे में भी बताएं। अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने भी संबोधित किया।

Share:

Next Post

प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में सदस्यों को दिया बड़ा लक्ष्य

Sat Nov 27 , 2021
मिशन 2023 में 51 प्रतिशत वोट से कम मंजूर नहीं भोपाल। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में फोकस रहा मिशन 2023 पर। मुद्दे और समस्याएं और भी थीं जिस पर लंबी चर्चा हुई। लेकिन केंद्र में रही चुनावी चर्चा और राजनीति। मिशन 2023 की तैयारी कर रही पार्टी ने अपना वोट प्रतिशत 51 फीसदी करने […]