भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

सटोरियों के ठिकानों पर पुलिस के लगातार छापे

  • अब तक 42 पकड़ाए, कई बड़े भूमिगत

संत नगर। उपनगर में बैरागढ़ थाना पुलिस क्राइम ब्रांच द्वारा डीआईजी इरशाद वली के निर्देशानुसार सटोरियों तथा जुआ खिलाने वालों पर नकेल कसना शुरू कर दी है जिसके चलते पिछले एक सप्ताह के दौरान पुलिस ने उपनगर के 42 सटोरियों को गिरफ्तार किया है। शनिवार को एसडीओपी अंतिमा समाधिया के नेतृत्व में पुलिस ने साधु वासवानी कॉलेज के पास स्थित एक बड़े सट्टे के अड्डे पर छापा मारकर वहां पर सट्टा खेलते हुए 25 लोगों को गिरफ्तार किया उनसे 23230 नगद भी जप्त किए है। पुलिस की छापामार कार्रवाई के चलते यहां पर कई बड़े सटोरिए भूमिगत हो गए हैं तथा कुछ शहर छोड़ कर चले गए हैं।
उपनगर वैसे भी क्रिकेट सटोरियों का चारागाह माना जाता है यहां पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट श्रृंखला शुरू होते ही सटोरियों की रात्रि में होटलों तथा उनके ठिकानों पर महफिल जमने लगती हैं। स्थानीय पुलिस के निचले कर्मचारियों तथा राजनीतिक लोगों के संरक्षण पर क्रिकेट सटोरिया यहां पर काफी समय से क्रिकेट सट्टे का कारोबार चला रहे थे।

सट्टे में बर्बाद हुए कई यंगस्टर
उपनगर में पिछले 2 वर्षों के दौरान क्रिकेट सट्टे में कई व्यापारी परिवारों के यंगस्टर अपना तथा अपने परिवार पैतृक संपत्ति व पूरा धन गवाकर कंगाल हो गए और भारी कर्ज में डूब गए। जिसमें दो- तीन लोगों ने तो आत्महत्या कर ली तथा आधा दर्जन से अधिक लोग शहर छोड़कर रातों-रात गायब हो गए। मरने का गायब होने वाले लोग बिचारे उन लोगों का भी पैसा हजम कर गए जो व्यापारिक लेन-देन का था।

Share:

Next Post

मध्य प्रदेश में अब बारिश की संभावना कम, रात के तापमान में आएगी गिरावट

Sun Oct 18 , 2020
भोपाल। मध्य प्रदेश से पूरी तरह से मानसून की विदाई हो चुकी है। दो दिन से सक्रिय गहरा कम दबाव का क्षेत्र शनिवार को अरब सागर में पहुंचकर अवदाब के क्षेत्र में तब्दील हो गया है। वह अरब देशों की तरफ बढ़ रहा है। इस वजह से अब प्रदेश में बारिश की संभावना कम ही […]