भोपाल । मध्य प्रदेश से विदाई का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी के साथ राजधानी भोपाल में अब मानसून की विदाई के दिन करीब आ गए हैं। यहां पर हल्की ठंड के साथ दिन में उमस बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, ग्वालियर और उज्जैन संभाग से मानसून की विदाई का सिलसिला शुरू हो गया है। हालांकि पूरे मध्य प्रदेश से अब तक मानसून की विदाई नहीं हुई है। कई जगह अभी भी छिटपुट बारिश हो रही है।
वहीं, राजधानी भोपाल के लिए माना जा रहा था कि मानसून 5 अक्टूबर तक भोपाल से विदाई ले लेगा। शहर से मानसून की विदाई में थोड़ा और समय लग सकता है। ये तारीख आने वाली 5 अक्टूबर के बाद यानी एक और हफ्ते आगे बढ़ गई है। मानसून के राजधानी भोपाल से विदाई का समय 22 सितंबर तय किया गया था, लेकिन अब यहां पर मानसून की विदाई 5 से 10 अक्टूबर तक मानी जा रही है।
धीरे-धीरे कम हो रहा है तापमान
मप्र में ठंडक ने भी 33 दिन पहले दस्तक दे दी। देर रात से सुबह तक ठंडक महसूस होने लगी। रात होते ही तापमान गिरने लगा है। वहीं लोगों को गर्मी से हल्की राहत भी मिल रही है। भोपाल में रात का तापमान 22.2 डिग्री दर्ज किया गया। बता दें कि पूरे मध्य प्रदेश में तय समय से एक दिन पहले मानसून ने दस्तक दी थी तो वहीं राजधानी भोपाल में तय दिन से एक दिन पहले यानी 16 जून को मानसून पहुंचा था। मानसून आने के 107 दिन में 53.82 इंच बारिश हुई है, जो कि सामान्य से 10 इंच से भी ज्यादा है। वहीं इस बार प्रदेश के सभी जिलों में लगभग बारिश ज्यादा हुई है।
– प्रमोद भार्गव संसद के बीते सत्र में विधेयक विदेशी अंशदान (विनियमन) अधिनियम (एफसीआरए) पारित हुआ है। अभीतक एनजीओ, मसलन गैर-सरकारी संगठनों को विदेश से धन प्राप्त करने की खुली छूट थी। जबकि यह धन देशद्रोह, नक्सलवाद, सांप्रदायिक दंगे, धर्मांतरण एवं मनी लॉड्रिंग तक में उपयोग किया जाता रहा है। विकास विरोधी गतिविधियों में भी […]
भोपाल ! मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के नेतृत्व में हर घर नल से जल उपलब्ध कराने के लक्ष्य की ओर मध्यप्रदेश (MP) तेजी से आगे बढ़ रहा है। उनकी प्रेरणा से बुरहानपुर जिले ने जल जीवन मिशन से हर […]
सतना। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने शनिवार को सतना जिले में रैगांव से कोठी तक जनदर्शन यात्रा (Jandarshan Yatra from Raigaon to Kothi) निकालकर क्षेत्र को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। मुख्यमंत्री की जनदर्शन यात्रा रैगांव से शुरू हुई और विभिन्न गांवों से होती हुई झाली और बरहना गांव […]
इन्दौर। बड़ा गणपति ( Bada Ganpati) से एमजी रोड ( MG Road) तक स्मार्ट सिटी ( Smart City) में नगर निगम (Municipal Corporation) सडक़ का चौड़ीकरण कर रहा है। हालांकि अधिकांश लोगों ने स्वेच्छा से निर्माण हटाना शुरू कर दिए, वहीं नगर निगम भी अभी लगातार हो रही बारिश और कनाडिय़ा रोड ( Kanadiya Road) […]