भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल 15 दिसंबर से

  • प्रदेश भर के 32 हजार संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी हड़ताल पर जाएंगे

भोपाल। प्रदेश भर के 32 हजार संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी 15 दिसंबर से हड़ताल पर जाएंगे। अभी 7 दिसंबर से हड़ताल पर जाने की तैयारी थी लेकिन हड़ताल पर जाने से 21 दिन पूर्व सूचना देने की अवधि पूरी न होने को लेकर हड़ताल का समय आगे बढ़ाया गया है। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की प्रदेश व्यापी बेमियादी हड़ताल की अब नई तारीख घोषिणा करते हुए 15 दिसम्बर से हड़ताल पर जाने की घोषणा की है। वहीं कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से स्वास्थ्य सुविधाएं जहां बुरी तरह प्रभावित होंगी। वहीं मरीजों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। दरअसल नियमित किए जाने सहित अन्य मांगों को लेकर कुछ दिनों पहले संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने 7 दिसंबर से बेमियादी हड़ताल पर जाने की घोषणा की थी। इसको लेकर संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने मप्र मिशन संचालक को हड़ताल पर जाने के संबध में सूचना पत्र दिया था।



लेकिन अब अचानक से हड़ताल की तारीख बढ़ते हुए 15 दिसम्बर कर दी गई है। संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि हड़ताल संबंधित पत्र 21 दिन पूर्व शासन को दिया जाता है, लेकिन पत्र दिए अभी 21 दिन पूरे नहीं हुए हैं। ऐसे में अगर कर्मचारी हड़ताल पर गए तो मामला न्यायालय तक पहुंच सकता है। इसलिए हड़ताल की तरीख में बदलाव किया गया है। उधर बताया जाता है कि प्रदेश स्तर पर हुई बैठक के बाद यह फैसला लिया गया कि हड़ताल से पहले एक सप्ताह तक चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष जितेंद्र भदोरिया का कहना है कि अगर शासन ने उनकी मांगे नहीं सुनी तो प्रदेश के 32 हजार संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी 15 दिसंबर को हड़ताल पर चले जाएगें।

Share:

Next Post

हैदराबाद जैसा होगा Bhopal Metropolitan Area

Tue Dec 6 , 2022
विदिशा, रायसेन, सीहोर, मंडीदीप, औबेदुल्लागंज तक बनेगा इंडस्ट्रियल कॉरिडर औद्योगिकीकरण और रोजगार में इजाफे की उम्मीद भोपाल। भोपाल में मेट्रोपॉलिटन एरिया विकसित करने की दिशा में राज्य सरकार ने कदम बढ़ा दिए हैं। इसके लिए मेट्रोपॉलिटन रीजन अथॉरिटी का गठन किया जाएगा। इसके अध्यक्ष मुख्यमंत्री और सीईओ सीनियर अधिकारी होंगे। भोपाल मेट्रोपॉलिटन रीजन अथॉरिटी में […]