देश राजनीति

कर्नाटक में मस्जिद को लेकर गहराया विवाद, श्रीरंगपटना में धारा 144 लागू

बेंगलुरू। कर्नाटक (Karnataka) के मांड्या (Mandya) जिले के श्रीरंगपटना (Srirangapatna) शहर में शनिवार को सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी गई है। यह कदम विश्व हिन्दू परिषद (VHP) के आज के ‘श्रीरंगपटना चलो (Srirangapatna Chalo)’ के आह्वान को देखते हुए उठाया गया

कर्नाटक में विश्व हिंदू परिषद की ओर से “श्रीरंगपटना चलो” के आह्वान के बाद शनिवार को शहर में धारा 144 लागू कर दी गई है। यहां विश्व हिंदू परिषद ने जामा मस्जिद में घुसकर पूजा करने का एलान किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया विहिप के एलान को देखते हुए शहर में सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक धारा 144 लागू रहेगी।

बता दें कि ज्ञानवापी मस्जिद विवाद की आग दूसरे राज्यों तक पहुंच गई है। कर्नाटक के श्रीरंगपटना में स्थित जामा मस्जिद को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। विश्व हिंदू परिषद का दावा है कि यहां पहले मंदिर था, जिसे टीपू सुल्तान ने गिराकर मस्जिद बनाई थी। अब विहिप ने जामा मस्जिद में घुसकर पूजा करने का एलान कर दिया है।



विहिप के प्रदर्शन को लेकर श्रीरंगपटना शहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। एसपी यातिश ने बताया, 500 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं और चार चेक पोस्ट लगाए गए हैं। उन्होंने बताया शांति व्यवस्था कायम करने के लिए पुलिस ने रूट मार्च भी निकाला। मांड्या एसपी ने बताया आज श्रीरंगपटना नगर पंचायत सीमा में किसी तरह की रैली या प्रदर्शन की अनुमति नहीं है। हमने कस्बे और उसके आसपास पर्याप्त बंदोबस्त सुनिश्चित किया है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।

Share:

Next Post

टेस्ला के 10 फीसदी कर्मचारियों पर छंटनी की तलवार, मस्क ने दुनियाभर में नई भर्तियों पर लगाई रोक

Sat Jun 4 , 2022
नई दिल्ली। दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क का कर्मचारियों के प्रति सख्त रुख लगातार बना हुआ है और अब उनके नए एलान से इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला के कर्मचारियों में उथल-पुथल मची हुई है। दरअसल, टेस्ला के सीईओ मस्क ने कंपनी में कर्मचारियों की छंटनी को लेकर बड़ा बयान दिया है। मस्क ने […]