भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

शादी में फटाके फोडऩे की बात को लेकर विवाद, हुई चाकूबाजी

  • गोली चलने की सूचना से चिकरघिन्नी हुई पुलिस

भोपाल। तलैया इलाके में बीती रात फटाखे फोडऩे की बात को लेकर हुए विवाद में दो युवकों ने चाकूबाजी कर दी। हमले में एक लड़के की पीठ में और गाल में गंभीर चोट आई है। वहीं विवाद के बाद क्षेत्र में फटाखों की आवाज को फायरिंग बता दिया गया। जिसकी सूचना के बाद पुलिस स्पॉट पर पहुंची। देर रात तक तजदीक की जाती रही। हालांकि गोली चलने की पुष्टी नहीं हुई है। पुलिस ने मारपीट और धारदार हथियार से हमला करने का प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपियों की अभी गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है। एसआई शोभाराम वर्मा के अनुसार समीर कुरैशी (28) खुरई सागर जिले का निवासी है। वह मवेशी खरीद फारोख्त के संबंध में अकसर भोपाल में आता जाता है। इस्लामपुरा और भोपाल के अन्य इलाकों में उसकी रिश्तेदारी है। बिस्मिल्ला कॉलोनी अशोका गार्डन में रहने वाले उसके करीबी रिश्तेदार की कल शादी थी। जिसमें शामिल होने समीर भोपाल आया हुआ था। बारात के साथ में बीती रात वह रफीकीया स्कूल के ग्राउंड में आयोजित शादी समारोह में पहुंचा था।



जहां वह आतिशबाजी कर रहा था। इसी दौरान एक फटाखा उछलकर जैद नाम के युवक पर जा लगा। इसी बात को लेकर जैद और समीर में विवाद हो गया। विवाद के बाद में बात मारपीट तक पहुंची। मारपीट होती देख जैद के साथी अददू ने भी समीर पर हमला कर दिया। जैद अपने पास में पहले से छुरी रखा हुआ था। उसने छुरी निकालकर समीर की पीठ और गाल पर वार कर दिए। समीर को प्राथमिक उपचार के बाद मेें अस्पताल से छुट्टी दे गई है। विवाद के दौरान एक ऑटो चालक ने फटाखे की आवाज को गोली की आवाज समझकर पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद में पुलिस तड़के तक घटना स्थल पर तजदीक करती रही। हालांकि गोली चलने के कोई भी प्रमाण पुलिस के हाथ नहीं लगा है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।

Share:

Next Post

प्रमोशन का रास्ता खुलने तक अधिकारी-कर्मचारियों को मिलेगा प्रभार

Sun Jul 24 , 2022
राज्य शासन ने अधिकारी-कर्मचारियों की नाराजगी दूर करने का निकाला रास्ता भोपाल। प्रदेश में छह साल से अधिकारियों-कर्मचारियों की पदोन्नति नहीं हुई है। ऐसे में सरकार ने पदोन्नति के पात्र अधिकारियों-कर्मचारियों को उच्च पद का प्रभार देने का विकल्प अपनाया है। गृह और जेल विभाग में अधिकारियों-कर्मचारियों को उच्च पदों का प्रभार दिया जा चुका […]