देश बड़ी खबर

भारत में कोरोना का कहर: 2 लाख 61 हजार से ज्यादा नए मामले, 1500 लोगों की मौत

 

भारत (india) में कोरोना संक्रमण (corona virus) के पिछले 24 घंटे में रकॉर्ड 2 लाख 61 हजार 500 नए मामले सामने आए हैं। भारत में कोरोना के नए मामलों में एक दिन में ये सबसे बड़ा उछाल है। साथ ही इसी अवधि में 1501 लोगों की मौत भी देश में कोरोना से हुई है।

इसी के साथ भारत में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 1 लाख 77 हजार 150 हो गई है। एक्टिव मरीजों की संख्या भी देश में बढ़कर अब 18 लाख 1 हजार 316 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय (Ministry of Health) के अनुसार पिछले 24 घंटे में 1 लाख 38 हजार 423 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं।

ताजा अपडेट के अनुसार भारत में अब तक कुल 1 करोड़ 47 लाख 88 हजार 109 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके है। इसमें 1 करोड़ 28 लाख 9 हजार 643 लोग बीमारी से ठीक भी हुए हैं। वहीं 12 करोड़ 26 लाख 22 हजार 590 लोगों को अब तक कोरोना की वैक्सीन दी गई है।


महाराष्ट्र और दिल्ली में 91 हजार से अधिक नए कोरोना केस

महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना वायरस के अब तक के सर्वाधिक 67,123 नए मामले सामने आए। ये आंकड़े तब आ रहे हैं जब राज्य में सख्त पाबंदियां लागू हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में 419 लोगों की मौत भी हुई है। इसी के साथ महाराष्ट्र में मृतकों की संख्या बढ़कर 59,970 हो गई है। 

वहीं, दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के एक दिन में सबसे ज्यादा 24,375 नए मामले सामने आए है। इसके साथ ही 167 लोगों की मौत भी हुई। दिल्ली में अब संक्रमण दर भी 24.56 प्रतिशत हो गई है। इसके ये मायने हुए कि
हर चार नमूनों में से एक व्यक्ति संक्रमित निकला है।

दिल्ली में अब तक कोरोना से 11,960 लोगों की मौत हो चुकी है। वही, एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 69,799 हो गई है। अब तक दिल्ली में कुल 7.46 लाख से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं।

कोरोना से यूपी-बिहार का भी बुरा हाल

उत्तर प्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस के संक्रमण से एक दिन में सबसे ज्यादा 120 लोगों की मौत हुई। वहीं, संक्रमण के 27,357 नये मामले सामने आए हैं। इससे पहले सितंबर, 2020 में एक दिन में सबसे ज्यादा 113 लोगों की मौत हुई थी। राज्य में अब तक कुल 9,703 लोगों की मौत हुई है।

वहीं, बिहार में कोविड-19 से 34 और मरीजों की मौत हुई है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना से जान गंवाने वालों की कुल संख्या शनिवार तक बढ़कर 1,722 हो गई है। साथ ही बिहार में 7,870 और लोगों के संक्रमित होने की भी पुष्टि हुई है।

Share:

Next Post

दिल्ली में Jeevan Seva App के जरिए 24 घंटे EV कैब की सुविधा, कोरोना मरीजों के लिए फ्री सेवा

Sun Apr 18 , 2021
  नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी Delhi कोरोना महामारी की चौथी लहर से गुजर रही है. इस बीच जीवन सेवा एप (एक मोबाइल एप्लीकेशन Jeevan Seva App) दिल्ली में कोविड मरीजों के लिए मुक्तिदाता साबित हो रहा है. पिछले साल कोविड-19 के पीक के दौरान दिल्ली सरकार ने नवंबर में जीवन सेवा एप लॉन्च किया था. […]