बड़ी खबर

Corona in India: 24I घंटे में मिले 50 हजार से ज्यादा नए मरीज


नई दिल्ली। में कोरोना वायरस से अब तक 83 लाख 64 हजार 86 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। 24 घंटे में कोरोना के 50 हजार 210 नए केस आए और 704 लोगों की जान गई। कोरोना से अब तक 1 लाख 24 हजार 315 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। अब तक 77 लाख 11 हजार 809 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 5 लाख 27 हजार 962 मरीजों का इलाज चल रहा है, यानी ये कोरोना के एक्टिव केस हैं।

देश में एक्टिव केसों में एक महीने से लगातार गिरावट आ रही है। इस मामले में भारत अब दूसरे से तीसरे नंबर पर आ गया है। यहां सिर्फ 4.34% मरीजों का इलाज चल रहा है। 26% के साथ अमेरिका पहले नंबर पर और 11% के साथ फ्रांस दूसरे नंबर पर है। इटली और बेल्जियम भी टॉप-5 देशों में शामिल हो गए हैं।

महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना से 300 लोगों ने जान गंवा दी। इसी के साथ मरने वालों का आंकड़ा अब 44 हजार 548 हो गया है। बुधवार को 5505 नए केस मिले। अब तक 16 लाख 98 हजार 198 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 1 लाख 12 हजार 912 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 15 लाख 40 हजार 5 लोग ठीक हो चुके हैं।

दिल्ली में कोरोना वायरस का संक्रमण रिकॉर्ड तेजी से बढ़ रहा है। बुधवार को को समाप्त 24 घंटे में यहां कोरोना के 6842 नए मामले सामने आए जो कि एक दिन में आए सबसे ज्यादा मामले हैं। इसके साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,09,938 हो गई है. वहीं इन 24 घंटों में 51 मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 6703 हो गई है।

बिहार में टेस्टिंग का आंकड़ा 1.1 करोड़ से ज्यादा हो गया है। इनमें 2 लाख 19 हजार 505 लोग संक्रमित पाए गए हैं। पिछले 24 घंटे के अंदर 541 नए मरीज मिले। अभी 6560 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है। बाकी 2 लाख 11 हजार 831 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1113 लोगों की मौत हो चुकी है।

उत्तर प्रदेश में बुधवार को प्रदेश में 2167 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए और 2014 लोग रिकवर हुए। 15 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई। अब तक 4 लाख 89 हजार 502 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 22 हजार 676 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 4 लाख 59 हजार 722 लोग ठीक हो चुके हैं। 7104 मरीज जान गंवा चुके हैं।

दुनिया में कोरोना के कितने केस?
दुनिया में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 4.73 करोड़ से ज्यादा हो गया है। 3 करोड़ 40 लाख 12 हजार 909 मरीज रिकवर हो चुके हैं। अब तक 12.10 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं। फ्रांस में संक्रमण की दूसरी लहर जानलेवा साबित हो रही है। यहां सोमवार को 52 हजार नए संक्रमित सामने आए। लॉकडाउन के बावजूद मामले बढ़ने से सरकार का विरोध तेज हो गया है।

फ्रांस प्रतिबंध नाकाम साबित हुए
फ्रांस में लॉकडाउन का असर नहीं हो रहा है। दूसरा लॉकडाउन लगाए करीब एक हफ्ता गुजर चुका है, लेकिन अब तक संक्रमण की दर में कोई कमी नहीं आई। सोमवार को यहां 52 हजार 518 मामले सामने आए। इसी दौरान एक हजार लोगों को गंभीर स्थिति में हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। दूसरी तरफ, लॉकडाउन के बावजूद मामले बढ़ने के बाद एमैनुएल मैक्रों सरकार दबाव में है।

Share:

Next Post

बढ़त के साथ खुले दोनों बेंचमार्क, सेंसेक्‍स 41 हजार के पार

Thu Nov 5 , 2020
मुम्बई। सकारात्मक वैश्विक संकेतों से कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन गुरुवार को शुरुआती सत्र में घरेलू शेयर बाजार के दोनों सूचकांक सेंसेक्स निफ्टी बढ़त के साथ खुले। कारोबार की शुरुआत में बॉम्‍बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 455.21 अंक या 1.12 फीसदी की तेजी के साथ 41,071.35 के स्‍तर पर […]