बड़ी खबर

Corona in India: 24 घंटे में आए 43 हजार नए केस, अब तक 13 करोड़ 70 लाख सैंपल टेस्ट


नई दिल्ली। देश में लगातार 20वें दिन कोरोना के 50 हजार से कम नए मामले दर्ज किए गए हैं, जिसके बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 93 लाख के पार पहुंच गए। देश में पिछले 24 घंटे में 43,082 नए संक्रमित मरीज आए हैं। वहीं 492 लोग कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए। अच्छी बात ये है कि बीते दिन 39,379 मरीज कोरोना से ठीक भी हुए हैं। कोरोना मामले बढ़ने की ये संख्या दुनिया में अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा है। वहीं मौत की संख्या दुनिया में आठवें नंबर पर है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 93 लाख 9 हजार हो गए हैं। इनमें से अब तक एक लाख 35 हजार 715 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। कुल एक्टिव केस बढ़कर चार लाख 55 हजार पर आ गए। पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या 3211 बढ़ गई। अब तक कुल 87 लाख 18 हजार लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 39,379 मरीज कोरोना से ठीक हुए।

26 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक्टिव केस 20,000 से कम हैं और 9 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक्टिव केस 20,000 से ज़्यादा हैं। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, देश में 26 नवंबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 13 करोड़ 70 लाख सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 11.31 लाख सैंपल कल टेस्ट किए गए। पॉजिटिविटी रेट सात फीसदी है।

मृत्यु दर और रिकवरी रेट
महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में कोरोना वायरस के एक्टिव केस, मृत्यु दर और रिकवरी रेट का प्रतिशत सबसे ज्यादा है। राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इसके साथ ही भारत में रिकवरी रेट भी लगातार बढ़ रहा है। फिलहाल देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.46 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 93.66 फीसदी है. एक्टिव केस 5 फीसदी से भी कम है।

सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं। एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का सातवां स्थान है। कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है। रिकवरी दुनिया में सबसे ज्यादा भारत में हुई है। मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है।

 

Share:

Next Post

दिल्ली में वेंटिलेटर बेड की भारी कमी, 205 ICU बेड बचे, 60 अस्पताल में नहीं है जगह

Fri Nov 27 , 2020
नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामलों और मृत्यु दर में वृद्धि होने के बीच नगर में गुरुवार को वेंटिलेटर से लैस उपलब्ध गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) बेड की संख्या घटकर 205 रह गई। वहीं कम से कम 60 अस्पतालों में कोई बेड खाली नहीं है। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को संक्रमण […]