बड़ी खबर

Corona update: दुनिया भर में अब तक 13 लाख लोगों की मौत

24 घंटे में पहली बार रिकॉर्ड 6.56 लाख केस आए
नईदिल्ली। दुनियाभर में कोरोना महामारी ने भयंकर रूप ले लिया है। वायरस का कहर हर दिन रिकॉर्ड स्तर पर बढ़ रहा है। दुनिया में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड छह लाख 56 हजार नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 9 हजार 942 लोगों की मौत हो गई। दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका में हालात बेहद खराब हैं. वहां हर रोज डेढ़ से दो लाख मामले सामने आ रहे हैं।

वेबसाइट वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, दुनिया में अब तक पांच करोड़ 37 लाख 32 हजार मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, अब तक 13 लाख 8 हजार 565 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 3 करोड़ 75 लाख लोग ठीक भी हो चुके हैं। 1 करोड़ 49 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है. जिसमें एक लाख लोगों की हालत गंभीर है।

कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की लिस्ट में अमेरिका सबसे ऊपर है। सबसे ज्यादा तेजी से मामले भी अमेरिका में बढ़ रहे हैं। अमेरिका में पिछले 24 घंटों में एक लाख 83 हजार नए केस आए हैं। इसके बाद भारत का नंबर आता है। भारत में करीब 88 लाख कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, यहां पिछले 24 घंटे में 45 हजार मामले बढ़े हैं। वहीं कोरोना से तीसरे सबसे ज्यादा प्रभावित देश ब्राजील में 24 घंटे में 35 हजार मामले दर्ज किए गए।

अमेरिका: केस- 11,064,364, मौत- 249,975
भारत: केस- 8,773,243, मौत- 129,225
ब्राजील: केस- 5,819,496, मौत- 164,946
फ्रांस: केस- 1,922,504, मौत- 43,892
रूस: केस- 1,880,551, मौत- 32,443
स्पेन: केस- 1,492,608, मौत- 40,769
यूके: केस- 1,317,496, मौत- 51,304
अर्जेंटीना: केस- 1,296,378, मौत- 35,045
कोलंबिया: केस- 1,182,697, मौत- 33,669
इटली: केस- 1,107,303, मौत- 44,139

दुनिया के 14 देशों में 20 हजार से ज्यादा कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। इनमें से 9 देश ऐसे हैं, जहां 40 हजार से ज्यादा मौत हुई है। दुनिया में 56 फीसदी लोगों की जान सिर्फ छह देशों में गई है। ये देश हैं- अमेरिका, ब्राजील, भारत, मैक्सिको, ब्रिटेन, इटली। वहीं दुनिया के 20 देशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5 लाख के पार पहुंच चुकी है। इनमें इटली, पेरू, साउथ अफ्रीका, ईरान, जर्मनी, पोलांड और चिली भी शामिल है। भारत दुनिया में सबसे ज्यादा संक्रमितों के मामले में दूसरे नंबर पर है। यही नहीं सबसे ज्यादा मौत के मामले में तीसरे नंबर पर है। साथ ही भारत ऐसा चौथा देश है जहां सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं।

 

Share:

Next Post

पाकिस्तान ने माना-भारतीय सेना ने POK में मचाई तबाही, निशाने पर आए इमरान खान

Sat Nov 14 , 2020
इस्‍लामाबाद। भारतीयों के प्रकाश पर्व दीपावली को ‘काली’ करने की पाकिस्‍तानी सेना की नापाक हरकत खुद उसे ही बड़ी भारी पड़ी है। जम्‍मू-कश्‍मीर में नियंत्रण रेखा पर सीजफायर उल्‍लंघन करके गोलाबारी करने वाली पाकिस्‍तानी सेना को 11 जवानों से हाथ धोना पड़ा और भारतीय सेना के भीषण हमले ने उन्‍हें भागने को मजबूर कर दिया। […]