बड़ी खबर

कोरोना अपडेटः 24 घंटे में आए 70 हजार केस, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा एक्टिव केस

  • कुल मरीज हुए 69 लाख 6 हजार
  • कल 11 लाख सैंपल की टेस्टिंग की गई

नई दिल्ली। देश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 69 लाख 6 हजार के पार हो गई है। इनमें से एक लाख 6 हजार 490 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस की संख्या घटकर 8 लाख 93 हजार हो गई और कुल 59 लाख 6 हजार लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के एक्टिव केस की संख्या की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या छह गुना ज्यादा है। देश में लगातार तीन हफ्तों से नए रिकवरी केसों की संख्या, नए कोरोना केसों से अधिक आ रही है। वर्तमान में महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, नए संक्रमण से ज्यादा ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है। देश में पिछले 24 घंटों में 70,496 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए और 78,365 मरीज ठीक भी हुए हैं। हालांकि 964 मरीजों की जान भी चली गई। ICMR के मुताबिक, 8 अक्टूबर तक कोरोना वायरस के कुल 8 करोड़ 44 लाख सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 11 लाख सैंपल की टेस्टिंग कल की गई। पॉजिटिविटी रेट करीब सात फीसदी है।

देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं। महाराष्ट्र के बाद आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं। एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है। कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है। मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है।

राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मृत्यु दर गिरकर 1.54% हो गई। इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी घटकर 13% हो गई है। इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 85% पर है। भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है।

Share:

Next Post

फ्रेंच ओपनः सोफिया केनिन फाइनल में, अब इगा स्वियातेक से होगी खिताबी टक्कर

Fri Oct 9 , 2020
पेरिस। ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैम्पियन सोफिया केनिन ने दो बार की विम्बलडन विजेता पेट्रा क्विटोवा को 6-4 7-5 से हराकर पहली बार फ्रेंच ओपन टेनिस ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। चौथी वरीयता प्राप्त 21 साल की केनिन का सामना अब शनिवार को पोलैंड की युवा खिलाड़ी इगा स्वियातेक से होगा, जिन्होंने दूसरे सेमीफाइनल […]