भोपाल। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हायर सेकंडरी और हाईस्कूल परीक्षा के लिए काउंट डाउन शुरू हो गया है। परीक्षा में उपयोग होने वाले कॉपी और पेपर जिलों में पहुंचने लगे हैं। 24 और 25 फरवरी को परीक्षा केंद्रों के लिए परीक्षा सामग्री वितरित की जाएगी। वहीं प्रशासन ने अब तक लाउड स्पीकरों पर रोक नहीं लगी है। इससे विद्यार्थी परेशान हैं। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हायर सेकंडरी और हाईस्कूल की परीक्षाएं 1 मार्च से शुरू होने वाली हैं। प्रदेश में होने वाली यह सबसे बड़ी परीक्षा होती है। इससे ज्यादा विद्यार्थी किसी भी बोर्ड की परीक्षा में शामिल नहीं होते हैं। इसलिए इन परीक्षाओं की तैयारी भी वृहद स्तर पर होती है।
22 तक केंद्राध्यक्ष, पर्यवेक्षकों की सूची जारी होने की उम्मीद
बोर्ड परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र तय किए जा चुके हैं, अब केंद्राध्यक्ष, सहायक केंद्राध्यक्ष और पर्यवेक्षकों की सूची जारी की जाना है। सूची लगभग तैयार कर ली गई है कलेक्टर के अनुमोदन के बाद इसे जारी कर दिया जाएगा। उम्मीद है कि 22 फरवरी तक यह सूची जारी कर दी जाएगी।
Share:
नगर निगम ने राजस्व वसूली के लिए शुरू किया मिशन समाधान भोपाल। नगर निगम द्वारा पूरे शहर में करीब बीस हजार से अधिक संपत्तियों की नीलामी संबंधी नोटिस जारी होने के बाद भी बकायादार करों का भुगतान करने को तैयार नहीं हैं। ऐसे में गुरुवार को नगर निगम आयुक्त केवीएस चौधरी कोलसानी ने मिशन समाधान […]
मप्र महिला कांग्रेस के प्रियदर्शनी अभियान के शुभारंभ अवसर पर कमलनाथ ने कहा भोपाल। सबसे बड़ी शक्ति ज्ञान की होती है, आपको जो ज्ञान होगा वही सबसे आपकी सबसे बड़ी ताकत है, क्लासरूम तक अपना ज्ञान न रखे, क्लास रूम के बाहर भी एक क्लासरूम है, वह आपको सबसे बड़ी शक्ति देगा। शिक्षा और ज्ञान […]
काम के लिए बाहर जाने वाली बच्च्यिों का अब होगा रजिस्ट्रेशन भोपाल। मध्यप्रदेश से 3 हजार नाबालिग बच्चियां लापता हैं। इस हैरान करने वाली खबर की पुष्टि स्वयं राज्य के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने करते हुए लोगों को भरोसा दिलाया कि पुलिस एक विशेष अभियान चलाकर इन बच्चियों की तलाश करेगी। साथ ही अब काम-धंधे […]
पूरे एक माह तक लगातार कई तरह के कार्यक्रम करने की तैयारी भोपाल। चुनावी साल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नौ साल का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य पर प्रदेश में भाजपा एक बड़ा कैम्पेन चलाने जा रही है। इसके तहत पूरे एक माह यानि की भाजपा द्वारा 30 मई से 30 जून पूरे देश […]