जबलपुर न्यूज़ (Jabalpur News)

54 प्रत्याशियों के लिए शुरू हुई मतगणना

  • मप्र हाईकोर्ट बार एसो. चुनाव, मतदान समाप्त होने के बाद शुरु होगी मतगणना

जबलपुर। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के चुनाव के लिए आज मत डाले जा रहे हैं। सुबह 10:30 बजे से मतगणना शुरु हुई। आज कुल 2718 वोटर 54 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। शाम 5 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतगणना शुरू होगी, जो परिणाम घोषित होने तक जारी रहेगा। एसोसिएशन के चुनाव में उतरे सभी प्रत्याशियों ने अपनी जीत के लिए सोशल मीडिया पर भी काफी जोर लगाया है। मुख्य चुनाव अधिकारी अधिवक्ता दिनेश उपाध्याय के मुताबिक आज सुबह 10 बजे से वोटिंग शुरू हुई। मतदान के लिए कुल 85 बूथ बनाए गए हैं।


वहीं 25 अतिरिक्त बूथों का निर्माण भी किया गया है। हाईकोर्ट के सिल्वर जुबली हॉल में चुनाव जारी है। हाईकोर्ट बार एसोसियेशन अध्यक्ष के लिये संजय वर्मा, मनीष तिवारी, निर्मला नायक, उमाकान्त शर्मा मैदान में है तो वहीं उपाध्यक्ष पद के लिये आशीष तिवारी, अनिल लाला, केके कुशवाहा, नरेन्द्र कुमार शर्मा, शंभू दयाल गुप्ता, प्रशांत अवस्थी, सुशील मिश्रा, रघुवर प्रसाद प्रजापति, प्रमेन्द्र सेन है। सचिव पद के लिये राहुल रावत, सम्पूर्ण तिवारी, पीके मिश्रा, वीरेन्द्र दुबे, सुरेन्द्र वर्मा, पारितोष त्रिवेदी, अमित जैन एवं असीम त्रिवेदी मैदान में है। कोषाध्यक्ष पद के लिये पुष्पराज सिंह गहरवार, प्रदीप द्विवेदी, राजेन्द्र प्रताप सिंह, धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय, महेश पाण्डेय, सुरेन्द्र खरे है। वहीं सह सचिव पद के लिये धनंजय चतुर्वेदी, अजितेष तिवारी, नितिन कुमार गुप्ता, पुष्पेन्द्र दुबे, दीपक कुमार सिंह। इसके अलावा पुस्तकालाय सचिव पद के लिये राजेश दुबे, रामजी शुक्ला, संगीता नायडू व रजनीश उपाध्याय व विकास मिश्रा के नाम शामिल है। कार्यकारिणी सदस्य के लिये अजय शुक्ला, सौरभ सिंह ठाकुर, सुश्री प्रेमलता लोखंडे, सुश्री अमन शर्मा, विपुल वर्धन जैन, जितेन्द्र श्रीवास्तव, नीरज तिवारी, राजरूप पटेल, हरीश शुक्ला, तीरथ प्रसाद जायसवाल, अमिताभ भारती जैन, रूपेश सिंह ठाकुर, काशीराम पटेल, अनंत मिश्रा, रवीन्द्र प्रताप सिंह, संजय कुमार मालवी व अभिषेक तिवारी मैदान में है।

शाम 5 बजे होगी मतगणना
चुनाव अधिकारी दिनेश उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि मतदान का समय प्रात: 10.30 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है। मतदान पूर्ण होने के बाद शाम 5 बजे के बाद मतों की गिनती शुरु होगी और दूसरे दिन भी मतगणना जारी रहेगी।

Share:

Next Post

उच्च न्यायालय में दायर हुई केवियट

Mon Apr 25 , 2022
जबलपुर। पुलिस मुख्यालय चयन भर्ती मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा आरक्षक संवर्ग भर्ती वर्ष 2020 की लिखित परीक्षा विभिन्न परीक्षा केन्द्रो पर दिनॉक 8-1-22 से 17-2-2022 तक आयोजित की गयी थी। लिखित परीक्षा का परिणाम दिनॉक 24-3-22 को प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड मप की वैबसाईट पर घोषित किया गया है।उक्त परीक्षा परिणाम के सम्बंध में मान्नीय उच्च न्यायालय […]