बड़ी खबर व्‍यापार

देश की अर्थव्यवस्था में दूसरी तिमाही में 7.5 फीसदी की गिरावट

-पहली तिमाही में जीडीपी में रही थी 23.9 फीसदी की गिरावट

नई दिल्‍ली। वित्‍त वर्ष 2020-21 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितम्‍बर) में देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 7.5 फीसदी की गिरावट आई है। सरकार ने जीडीपी के आंकड़ें जारी किए हैं। हालांकि, जीडीपी में यह गिरावट सभी विश्‍लेषकों के अनुमान से बहुत कम है।

उल्लेखनीय है कि रेटिंग्‍स एजेंसियों और विश्‍लेषकों ने 8 फीसदी से 12 फीसदी तक की गिरावट का अनुमान जताया था। लेकिन, सबसे कम गिरावट का अनुमान रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) का था। आरबीआई ने 8.6 फीसदी की गिरावट का अनुमान जताया था, जबकि पहली तिमाही में 23.9 फीसदी की गिरावट आई थी।

उल्‍लेखनीय है कि रिजर्व बैंक ने जीडीपी में 8.6 फीसदी की गिरावट का अनुमान जताया था। वहीं, रेटिंग्‍स एजेंसियों में मूडीज ने 10.6 फीसदी, केयर रेटिंग ने 9.9 फीसदी, क्रिसिल ने 12 फीसदी, इक्रा ने 9.5 फीसदी और एसबीआई रिसर्च ने भी 10.7 फीसदी की गिरावट का अनुमान जताया था। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

आठ प्रमुख बुनियादी उद्योगों में 2.5 फीसदी की रही गिरावट

Sat Nov 28 , 2020
– बुनियादी उद्योगों के उत्पादन में लगातार 8वें महीने गिरावट नई दिल्‍ली। अर्थव्‍यवस्‍था के र्मोचे पर सरकार को दोहरा झटका लगा है। आठ प्रमुख उद्योगों (कोर सेक्टर्स) में अक्टूबर में लगातार 8वें महीने गिरावट दर्ज की गई है। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार कोर सेक्टर्स का उत्पादन पिछले महीने यानी अक्टूबर […]