भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

उम्मीदवारों के प्रचार कार्यालय में भीड़, लेकिन बूथ कार्यकर्ता नहीं मिल रहे

संत नगर। उपनगर के पांचो वार्ड में कांग्रेस, भाजपा तथा निर्दलीय प्रत्याशियो के चुनाव प्रचार कार्यालय तथा रात्रि डिनर में तो काफी भीड़ नजर आ रही है। लेकिन इनमें से अधिकांश निर्दलीय व कुछ कांग्रेस प्रत्याशियो के पास वोटर पर्ची बांटने तथा बूथ संभालने के लिए कार्यकर्ता नहीं मिल रहे है। जबकि बूथ मैनेजमेंट के मामले में भाजपा के सभी प्रत्याशी सबसे आगे चल रहे है। इन पांचो वार्डों में भाजपा प्रत्याशियो ने बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन बुलाकर सबको जवाबदारिया भी सौंप दी हैं। यहां के वार्ड क्रमांक 4 व 5 के कांग्रेस प्रत्याशियो के पास बूथ कार्यकर्ताओ का भी टोटा पड़ रहा है क्योंकि अधिकांश कांग्रेस कार्यकर्ता अपने प्रत्याशी के प्रचार में ही नही निकले हैं। इन दोनों वार्डों के कांग्रेस प्रत्याशी भी रूठे कार्यकर्ताओ को मनाने उनके घर भी नहीं गए हैं ऐसी स्थिति में उनसे बूथ संभालने की उम्मीद भी नाकामी होगी। ऐसी ही स्थिति अधिकांश निर्दलीय प्रत्याशियो की भी है।


सबकी नजरे वार्ड 4 पर, अब सवाल प्रतिष्ठा का
अप नगर के वार्ड क्रमांक चार में इस बार पार्षद चुनाव रोमांचकारी बन गए हैं क्योंकि यहां पर कांग्रेस, भाजपा सहित खड़े तीन निर्दलीय प्रत्याशियो के पीछे भी कई नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। भाजपा प्रत्याशी राजेश हिंगोरानी को जंग जितवाने के लिए आरएसएस ने पूरी शक्ति लगा दी है। कांग्रेस प्रत्याशी माधु चांदवानी के साथ कांग्रेस नेता त्रिलोक दीपानी की प्रतिष्ठा दाव पर लगी है। इस वार्ड से खड़े तीनों निर्दलीय प्रत्याशीयों के परिवार वालों ने भी अपनी प्रतिष्ठा का इशू बना लिया है। इनमें मैनेजमेंट के मामले में हरीश बिनवानी प्रथम, किशोर साधवानी द्वितीय तथा कन्हैयालाल इसरानी सबसे पीछे चल रहे है क्योंकि उन्होंने अपना मैनेजमेंट अनुभवी नेताओं को न देकर प्रॉपर्टी दलालो को दे रखा है।

Share:

Next Post

भगवंत मान सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार कल, ये 5 नए मंत्री लेंगे शपथ

Sun Jul 3 , 2022
चंडीगढ़: पंजाब की भगवंत मान सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार सोमवार शाम 5 बजे होगा. मुख्यमंत्री भगवंत मान अपनी कैबिनेट में 5 नए मंत्री को शामिल करेंगे. इस मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही मान सरकार में कुल 15 मंत्री हो (CM समेत) जाएंगे. जबकि पंजाब में मुख्यमंत्री समेत मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या 18 हो सकती […]