आचंलिक

प्रसिद्ध सलकनपुर देवीधाम सहित जिलेभर में देवी मेंदिरो में भक्तो की उमड़ रही भीड़

सीहोर। चेत्र नवरात्रि के अवसर पर जिले के सभी प्रसिद्ध देवी मंदिरो में इस समय भक्तो की भीड़ उमड़ रही है। सलकनपुर स्थित मॉ विजयासन देवीधाम में प्रतिदिन हजारों की सं या में दर्शनार्थी पहुंच रहे हैं। सीहोर, आष्टा, जावर, अहमदपुर, भंवरा, कांकडख़ेड़ा जैसे अनेक प्रसिद्ध देवी मंदिरो में दूर-दूर से लोग दर्शन करने पहुंच रहे हैं। यहां दिनभर भक्तो की दर्शन करने के लिये भीड़ उमड़ रही है। इन मंदिरो में प्रतिदिन रात्रि में आयोजित होने वाली महाआरती में बड़ी तादाद में लोग शामिल हो रहे हैं। अनेक मंदिरो में जहां देवी जागरण हो रहे हैं वही अखण्ड रामायण के पाठ भी हो रहे हैं। सीहोर के एक दर्जन से अधिक प्राचीन देवी मंदिरो में प्रतिदिन मंदिरो में नये नये श्रंगार माता के किए जा रहे हैं। वहीं दोनो समय होने वाली आरती में सैकड़ो लोग शामिल हो रहे हैं। नगर क सभी मंदिरो में हवन, पूजन के कार्यक्रम भी चल रहे है। यहां प्राचीन मंदिरो के अलावा भी अलग से भी देवी प्रतिमाओ की स्थापना की गई है। जिनमें सीवन नदी चौराहा, पोस्ट आफिस चौराहा ओर चाणक्यपुरी में देवी प्रतिमा सुसज्जित पंडालो में स्थापना की गई है। इन पंडालो में ढोल ढमाको के साथ माता के भक्त आरती पूजन कर रहे है।



चेत्र नवरात्रि को लेकर बाजार में भी चहल पहल बढ़ गई है। आने वाली रामनवमी के लिए भी लोगो में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। जिले के हर ग्राम में स्थित रामजानकी मंदिरो में भव्य श्रंगार के साथ बड़े आयोजनो की रूपरेखा बनाई गई है। कई ग्रामो में रामनवमी के अवसर पर जुलूस की भी तैयारियां शुरू की गई हैं। इसी दिन कई मंदिरो में कन्या भोजन एवं भण्डारे के आयोजन भी किए जाएंगे। सलकनपुर में श्रद्धालुओं की सुविधा की दृष्टि से कलेक्टर प्रवीण सिंह के निर्देश पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है। यहां यात्रियों के आगमन, पार्किंग, पेयजल आदि की सभी व्यवस्थाएं की गई है। इसके ही श्रद्धालु सुविधाजनक ढंग से दर्शन कर सकें, इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा अनेक अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रांरभ सीढ़ी मार्ग, मध्य सीढी़ मार्ग, वाहन मार्ग, मेला स्थल, मंदिर परिसर में भी व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। कलेक्टर प्रवीण सिंह ने कहा है कि जिन अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है, वे सभी पूरी ग भीरता के साथ ड्यूटी करें और श्रद्धालु के लिए की गई सभी व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से बनाए रखे ताकि श्रद्धालुओं को असुविधा न हो।

Share:

Next Post

संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारी पहुंचे धरना स्थल पर

Mon Mar 27 , 2023
गंजबासौदा। संयुक्त मोर्चा?के अनेक पदािधकारी एवं कार्यकर्ता दोपहर के समय आशा कार्यकर्ताओं द्वारा दिए जा रहे धरना स्थल पर पहुंचे और आशा कार्यकर्ताओं को अपना समर्थन दिया। जिसमें मुख्य रूप से पृथ्वी सिंह रघुवंशी, अवध सक्सेना, लंपूराम अहिरवार, संदेश मिश्रा,अमर सिंह, देवी शरण तामेश्वरी, अरुण सिंह, रामबाबू रघुवंशी, रामराज्य सिंह ,शिवनारायण सक्सेना, राजेश माथुर, काशीराम […]