भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

कोरोना संक्रमण के बीच भाजपा मुख्यालय में उमड़ी नेताओं की भीड़

  • निगम-मंडलों के नवनियुक्त अध्यक्ष-उपाध्यक्ष अपने साथ ला रहे समर्थक

भोपाल। राज्य शासन द्वारा पिछले महीने नियुक्त निगम-मंडलों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदभार ग्रहण करने के लिए समर्थकों की भीड़ के साथ भोपाल पहुंच रहे हैं। वे प्रदेश भाजपा मुख्यालय से पदभार ग्रहण करने के लिए संबंधित कार्यालय जाते हैं। सोमवार को पर्यटन निगम के अध्यक्ष विनोद गोटिया, , उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, महिला वित्त एवं विकास निगम की अध्यक्ष अमिता चपरा, राज्य कृषि विपणन बोर्ड की उपाध्यक्ष सुश्री मंजू दादू, स्टेट एग्रो के अध्यक्ष एदल सिंह कंषाना, अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम में अध्यक्ष पद पर सावन सोनकर और उपाध्यक्ष पद पर रमेश खटीक ने पदभार ग्रहण किया था। इससे पहले ये सभी समर्थकों की भीड़ के साथ प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे थे। जहां वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में कोरोना गाइडलाइन की जमकर धज्जियां उड़ी।

Share:

Next Post

याचिका वापस लेने का ढोंग कर रही कांग्रेस: विष्णुदत्त शर्मा

Tue Jan 4 , 2022
भोपाल। कांग्रेस ने पंचायत चुनाव में पिछड़ा वर्ग को लेकर जो साजिश रची थी, उसमें वह सफल रही। जो बात हम बार-बार कह रहे थे कि कांग्रेस वह याचिका वापस क्यों नहीं ले लेती, जिससे पंचायत चुनाव में पिछड़े वर्ग को नुकसान हुआ है। कांग्रेस ने अपनी याचिका वापस न लेकर पंचायत चुनाव योजनाबद्ध तरीके […]