मनोरंजन

होटल कारोबार में हाथ मजमाएंगे ”दबंग” अभिनेता Salman Khan

मुंबई (Mumbai)। बॉलीवुड के ”दबंग” अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) जल्द ही मुंबई में एक शानदार होटल बनाएंगे। उनका ये आलीशान होटल मुंबई के बांद्रा (Mumbai’s Bandra) में स्थित होगा, जो मुंबई में काफी महंगा माना जाता है। सलमान खान (Salman Khan) का होटल बांद्रा के कार्टर रोड (Carter Road) पर दिमाख में बनने जा रहा है। यह आलीशान होटल 19 मंजिला होगा और हर मंजिल पर आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। बताया जाता है कि सलमान के इस होटल के प्रस्ताव को मुंबई नगर निगम ने भी मंजूरी दे दी है। यह प्लॉट सलमान खान की मां सलमा खान के नाम पर है।



इस आलीशान होटल बिल्डिंग में थ्री लेवल बेसमेंट पार्किंग दी जाएगी। होटल की पहली मंजिल पर एक कैफे और रेस्तरां है, दूसरी मंजिल पर एक व्यायामशाला और तीसरी मंजिल पर एक स्विमिंग पूल है। सर्विस फ्लोर के लिए चौथी मंजिल, कन्वेंशन सेंटर के लिए 5वीं और 6वीं मंजिल। सातवीं मंजिल होटल के उपयोग के लिए होगी। यह 19 मंजिला लग्जरी बिल्डिंग बनने जा रही है।

अब सलमान खान होटल बिजनेस में उतर रहे हैं। भाईजान के प्रशंसकों के लिए एक अच्छी खबर होगी। ऐसे में फैंस अब इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि यह आधुनिक होटल कब शुरू होगा।

Share:

Next Post

Stray Animals के लिए काम कर रहा है Jacqueline का येलो फाउंडेशन

Sun May 21 , 2023
मुंबई (Mumbai)। जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) न सिर्फ एक खूबसूरत एक्ट्रेस हैं, बल्कि वह एक बेहद खूबसूरत इंसान भी हैं। सनशाइन गर्ल जैकलीन (Jacqueline Fernandez) अपने योलो फाउंडेशन के साथ अक्सर समाज सेवा करती नजर आ जाती हैं। इस फाउंडेशन के दो साल पूरे होने पर जैकलीन ने स्ट्रे एनिमल्स (stray animals) की नसबंदी और […]