
भोपाल। ग्वालियर के कंपू थाना क्षेत्र में दतिया कोतवाली के थाना प्रभारी रत्नेश यादव का मोबाइल छीनने की घटना में विधि पूर्वक कार्रवाई नहीं करने पर ग्वालियर एसपी ने टीआई अनीता मिश्रा को निलंबित कर दिया है। दतिया कोतवाली के प्रभारी रत्नेश यादव का 15-16 दरम्यानी रात को ग्वालियर कंपू थाना क्षेत्र में अज्ञान बदमाश मोबाइल छीनकर ले गए। इस मामले में कंपू थाना टीआई ने गंभीरता नहीं दिखाई। जब मामला एसपी अमित सांघी तक पहुंचा तो लापरवाही के चलते टीआई अनीता को तत्काल निलंबित कर दिया। एसपी ने जांच में गंभीर लापरवाही के चलते टीआई के खिलाफ यह कार्रवाई की है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved