img-fluid

24 घंटों में 5 डिग्री से ज्यादा गिरा दिन का तापमान

  • February 06, 2025

    • उत्तरी हवाओं के साथ फिर लौटी ठंड
    • सूरज ढलते ही बढ़ी ठिठुरन, शनिवार से फिर बढ़ेगा तापमान

    इंदौर। शहर में उत्तरी हवाओं के साथ ठंड ने एक बार फिर जोरदार वापसी की है। उत्तरी हवाओं के कारण 24 घंटों में ही दिन के तापमान में 5 डिग्री से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई और दिन का पारा सामान्य से 3 डिग्री नीचे जा पहुंचा। वहीं रात के तापमान में भी कमी जारी रही। मौसम विभाग के अनुसार आज और कल भी ऐसा ही मौसम रहेगा। शनिवार से एक बार फिर तापमान में उछाल देखने को मिलेगा। कल सुबह से ही शहर में सर्द हवाओं ने ठंड का अहसास करवाया।

    दिन में धूप ने थोड़ी राहत दी, लेकिन सूरज ढलते ही ठंड का असर और बढ़ गया और एक बार फिर ठिठुरन महसूस हुई। विमानतल स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक कल दिन का अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री और परसों की अपेक्षा 5.2 डिग्री कम था। यानी 24 घंटों में ही दिन के तापमान में 5.2 डिग्री की कमी दर्ज की गई। वहीं रात का न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा, लेकिन परसों रात की अपेक्षा 0.4 डिग्री कम था।


    34 किलोमीटर की रफ्तार से चली सर्द हवाएं
    मौसम केंद्र के मुताबिक कल सुबह से हवाओं की दिशा उत्तरी और उत्तर-पूर्वी रही। हवाओं की अधिकतम रफ्तार 34 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंची। इस तरह सर्द हवाओं ने पूरे शहर को कंपकंपाया। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि आज और कल भी ऐसा ही मौसम रहेगा। दिन का तापमान 25 से 26 डिग्री और रात का 12 से 13 डिग्री के बीच रहने के आसार हैं। वहीं शनिवार से दिन और रात के तापमान में 3 से 5 डिग्री का उछाल आएगा। जिससे ठंड से राहत के साथ ही गर्मी का अहसास मिलेगा।

    एक नजर पिछले एक सप्ताह में तापमान के उतार-चढ़ाव पर
    तारीख अधिकतम न्यूनतम
    29 जनवरी 30.6 15
    30 जनवरी 28.3 14.2
    31 जनवरी 29.1 13
    1 फरवरी 26.5 12.1
    2 फरवरी 28.7 17.2
    3 जनवरी 32.5 16.6
    4 जनवरी 30.6 13.8
    5 जनवरी 25.4 13.4
    (जानकारी मौसम विभाग के अनुसार)

    Share:

    बुमराह की चोट पर रोहित शर्मा ने दिया बड़ा अपडेट, क्या बदलेगी चैंपियंस ट्रॉफी टीम?

    Thu Feb 6 , 2025
    नई दिल्‍ली । धाकड़ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Fast bowler Jasprit Bumrah)की चोट ने फैंस के साथ-साथ भारतीय टीम(Indian Team) की भी धड़कनें बढ़ा रखी हैं। बुमराह पीठ की चोट (bumrah back injury)के कारण इंडिया वर्सेस इंग्लैंड(india vs england) वनडे सीरीज (ODI Series)से बाहर हो चुके हैं, जो गुरुवार (6 फरवरी) से शुरू हो रही। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved