देश

कोरोना के मामलों में आई कमी, बीते 24 घंटे में 36083 नए केस, मृतकों की संख्या बढ़ी

नई दिल्ली। देश में कोरोना के मामले में जहां कमी देखी जा रही है वहीं रविवार को मृतकों की संख्या ने एक बार फिर से चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटे में कोरोना के 36,083 नए मामले आए हैं जबकि 493 लोगों की मौत हो गई। वहीं,   37,927 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। देश में एक्टिव मरीजों की संख्या  3,85,336 है।

वहीं देश में कुल मृतकों की संख्या की बात करें तो यह 4,31,225 हो गई है और अब तक कुल स्वस्थ मरीजों की संख्या 3,13,76,015 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, शनिवार को बीते 24 घंटे में कोरोना के 38,667 नए मामले आए थे जबकि 478 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, 35,746 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए थे। 

देश के आठ राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
कोरोना के मामले बढ़ने के कारण देश के आठ राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

केरल में बढ़ रहे मामले
केरल में शनिवार को 19,451 कोरोना के मामले सामने आए। 19,104 लोग स्वस्थ हुए और 105 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक कुल 36.71 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 34.72 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 18,499 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.80 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

Share:

Next Post

महिंद्रा ने लांच की नई एक्सयूवी, यहां जाने उसके फीचर्स और कीमत

Sun Aug 15 , 2021
  मुंबई। ऑटोमोबाइल (automobile) निर्माता महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने शनिवार को अपनी नई एसयूवी एक्सयूवी700 (SUV XUV700) लॉन्च की, जिसकी शुरुआती कीमत 11.99 लाख रुपये है। कंपनी ने पांच सीटों वाले मैनुअल ट्रांसमिशन (manual transmission) श्रेणी में अपने चार वेरिएंट की कीमतों की भी घोषणा की। इसके अलावा, कंपनी ने कहा कि […]