बड़ी खबर

आसियान देशों के रक्षा मंत्रियों की 10वीं बैठक-प्लस में भाग लेने जकार्ता जाएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह


नई दिल्ली । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defense Minister Rajnath Singh) आसियान देशों (ASEAN Countries) के रक्षा मंत्रियों की 10वीं बैठक-प्लस में (In the 10th Meeting-Plus) भाग लेने (To Participate) जकार्ता जाएंगे (Will Go to Jakarta) । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आसियान देशों के रक्षा मंत्रियों की 10वीं बैठक-प्लस (एडीएमएम-प्लस) में भाग लेने के लिए 16 से 17 नवंबर, 2023 तक इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता के आधिकारिक दौरे पर रहेंगे।


एडीएमएम-प्लस में ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओ पीडीआर, मलेशिया, म्यांमा, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड तथा वियतनाम शामिल हैं। रक्षा मंत्री 16 नवंबर को प्रारंभ होने वाली इस महत्वपूर्ण बैठक के दौरान क्षेत्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर फोरम को संबोधित करेंगे। इंडोनेशिया एडीएमएम-प्लस का अध्यक्ष है और वह इस वर्ष बैठक की मेजबानी कर रहा है। भारतीय रक्षा मंत्रालय का कहना है कि राजनाथ सिंह आसियान देशों के रक्षा मंत्रियों की 10वीं बैठक-प्लस से इतर भी इस आयोजन में भाग लेने वाले देशों के रक्षा मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। वे इस दौरान पारस्परिक रूप से लाभकारी संबंधों को और सशक्त करने के लिए रक्षा सहयोग मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक एडीएमएम आसियान देशों के हित में सर्वोच्च रक्षा परामर्श व सहकारी तंत्र है। एडीएमएम-प्लस आसियान सदस्य देशों के लिए एक महत्वपूर्ण संवाद मंच की भूमिका निभाता है। इसके आठ संवाद भागीदार देशों (भारत, अमेरिका, चीन, रूस, जापान, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड) के मध्य सुरक्षा एवं रक्षा सहयोग को सशक्त करने पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। भारत 1992 में आसियान का संवाद भागीदार देश बना था और एडीएमएम-प्लस का उद्घाटन सत्र 12 अक्टूबर, 2010 को वियतनाम के हनोई में आयोजित किया गया था। एडीएमएम-प्लस के मंत्री वर्ष 2017 से आसियान और प्लस देशों के बीच सहयोग को बढ़ावा देने के लिए वार्षिक बैठक आयोजित कर रहे हैं।

एडीएमएम-प्लस सात विशेषज्ञ कार्य समूहों (ईडब्ल्यूजी) अर्थात समुद्री सुरक्षा, सैन्य चिकित्सा, साइबर सुरक्षा, शांति स्थापना गतिविधि, आतंकवाद विरोधी प्रयास, मानव को बारूदी सुरंग से बचाने की कार्रवाई और मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (एचएडीआर) के माध्यम से सदस्य देशों के बीच व्यावहारिक सहयोग को आगे बढ़ाता है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार 10वीं एडीएमएम-प्लस के दौरान, 2024-2027 चक्र के लिए सह-अध्यक्षों के अगले समूह की घोषणा भी की जाएगी। भारत 2021-2024 के वर्तमान चक्र में इंडोनेशिया के साथ एचएडीआर पर ईडब्ल्यूजी की सह-अध्यक्षता कर रहा है।

Share:

Next Post

नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे के रिश्वत कांड में नया खुलासा, वायरल वीडियो में बातचीत करने वाले शख्स ने की पुष्टि

Tue Nov 14 , 2023
भोपाल। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (Narendra Singh Tomar) के बेटे देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर (Devendra Pratap Singh Tomar) के करोड़ों के कथित लेनदेन वाले वीडियो में नया खुलासा हुआ है। एक शख्स ने एक नया वीडियो जारी किया है। इसमें वह खुद को वीडियो में देवेंद्र प्रताप सिंह से बातचीत करने वाला दूसरा व्यक्ति […]