img-fluid

खाकी और प्रशासन पर भारी पड़े हौसले, 24 घंटे में एक्शन लेने पहुंची टीम पर लाठियों से हमला

July 02, 2026

  • महिला आरक्षक को आईं चोंटे, ट्रैक्टर चालक का सिर फूटा

सीहोर। श्यामपुर तहसील के ग्राम पीलूखेड़ी में बड़ा जमीनी विवाद हुआ। यहां जमीन पर अवैध कब्जा जमाने की कोशिश कर रहे लोगों को समझाना प्रशासनिक टीम और पुलिस बल को भारी पड़ गया। मात्र 24 घंटे के भीतर शिकायत पर एक्शन लेने पहुंचे अमले पर आरोपियों ने लाठी से हमला कर दिया। इस संघर्ष में कानून व्यवस्था संभाल रही एक महिला आरक्षक और पीडि़त पक्ष का ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।



  • बता दें अक्सर सरकारी सुस्ती की खबरें सुर्खियां बनती हैं, लेकिन यहां मामला अलग था। भोपाल निवासी भूमिस्वामी अवधेश सेंगर ने अपनी सवा तीन हेक्टेयर जमीन पर बुआई के लिए 30 जून को ही श्यामपुर तहसील में संरक्षण मांगा था। तहसीलदार श्याम नंदन चंदेले और अहमदपुर टीआई ने बिना वक्त गंवाए अगले ही दिन यानी 1 जुलाई को भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।

    समझाइश का जवाब हमले से
    तहसीलदार चंदेले के अनुसार दोपहर करीब 12.30 बजे जब वह और पुलिस टीम मौके पर आरोपी विश्राम सिंह, पर्वत सिंह और राजेंद्र सिंह को सरकारी कागजात दिखाकर शांति बनाए रखने की समझाइश दे रहे थे, तभी अतिक्रमणकारी भडक़ गए। आरोपियों ने महिलाओं सीताबाई, क्षिप्रा बाई, कलावती बाई के साथ मिलकर अचानक हमला बोल दिया। उपद्रवियों ने वर्दी का खौफ भूलकर पुलिस टीम पर ही लाठियां भांजना शुरू कर दिया, जिसमें बीच-बचाव कर रही महिला आरक्षक और ट्रैक्टर चला रहे सहायक को गंभीर चोटें आईं।

    मुकदमा दर्ज
    इसके बाद अहमदपुर पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। हल्का पटवारी सुमित मीना की रिपोर्ट पर पुलिस ने सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, जानलेवा हमला और बलवा सहित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

    Share:

  • गुजरात में 18 साल तक के हर बच्चे का बनेगा ‘हेल्थ पासपोर्ट’, पूरा मेडिकल रिकॉर्ड रहेगा एक जगह

    Thu Jul 2 , 2026
    गांधीनगर। गुजरात सरकार ने बच्चों के स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य को ध्यान में रखते हुए एक अनूठी पहल शुरू की है। अब राज्य में जन्म से लेकर 18 वर्ष की उम्र तक हर बच्चे का ‘हेल्थ पासपोर्ट’ बनाया जाएगा। इस पासपोर्ट में बच्चे की पूरी मेडिकल हिस्ट्री, स्वास्थ्य जांच, पोषण की स्थिति और विभिन्न बीमारियों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved