img-fluid

देहरादूनः हिंसा-आगजनी के बाद चला बुलडोजर, CM धामी खुद कर रहे मॉनिटरिंग

June 14, 2026

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के सहसपुर थाना क्षेत्र के बैरागीवाला गांव में युवक विनोद की हत्या के बाद पुलिस और प्रशासन ने आरोपियों के खिलाफ बेहद सख्त रुख अपनाया है. इलाके में बढ़ते सांप्रदायिक तनाव और जनता के भारी आक्रोश के बीच प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर चला दिया है. भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में आरोपियों की संपत्तियों और घरों के अवैध हिस्सों को ध्वस्त (Demolish) करने का काम तेजी से किया जा रहा है.

इस संवेदनशील मामले पर क्षेत्र के विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद इस पूरे घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए हैं. मुख्यमंत्री के स्पष्ट और कड़े आदेश के बाद ही पुलिस-प्रशासन ने यह त्वरित और सख्त एक्शन लिया है. विधायक ने साफ किया कि देवभूमि उत्तराखंड में कानून हाथ में लेने वाले और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.


  • बैरागीवाला गांव में कल देर शाम दो समुदायों के बीच सरकारी ट्यूबवेल से खेत में पानी लगाने और सेटरिंग के सामान के किराये को लेकर हिंसक झड़प हो गई थी. इस विवाद के दौरान 20 से 25 लोगों की भीड़ ने धारदार हथियारों और हथौड़े से हमला कर विनोद नाम के युवक की बेरहमी से हत्या कर दी थी, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे. विनोद की मौत के बाद गांव में सांप्रदायिक तनाव चरम पर पहुंच गया. आक्रोशित भीड़ ने आरोपियों के घरों पर पथराव किया और आगजनी भी कर दी थी.

    जौनपुर (देहरादून) के एसपी क्राइम जितेंद्र चौधरी ने बताया कि पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया है. इस मामले में 3 नामजद और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है. पुलिस की कई टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही हैं और जल्द ही उन्हें सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा. फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल मुस्तैद है और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है.

    सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा- देवभूमि उत्तराखंड की शांति और सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश करने वाली जिहादी और हिंसक मानसिकता को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. कल देहरादून में हुई घटना की जितनी निंदा की जाए उतनी कम है, जो लोग कानून को चुनौती देने का दुस्साहस करेंगे, उन्हें ऐसा दंड मिलेगा कि भविष्य में कोई भी ऐसी हरकत करने से पहले हजार बार सोचेगा.

    Share:

  • देहरादून में भाजपा नेता की हत्या के बाद हिंदूवादी नेताओं और लोगों ने आरोपी के घर में लगाई आग

    Sun Jun 14 , 2026
    देहरादून. सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के बैरागीवाला में देर रात भाजपा (BJP) के ओबीसी मोर्चा (OBC Morcha) के मीडिया प्रभारी विनोद की पीट कर हत्या के बाद गांव में सांप्रदायिक तनाव (Communal tension) की स्थिति बनी हुई है। आज आरोपी के घर को जेसीबी से तोड़ने की मांग करते हुए बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved