विदेश

दुनिया में चश्मे को फैशन बनाने वाले डेल वेकियो नहीं रहे, बचपन से ही थी कारोबार में दिलचस्पी


रोम। इटली की सबसे अमीर शख्सियतों में से एक लियोनार्डो डेल वेकियो (87) का सोमवार को निधन हो गया। मिलान में बेहद गरीब परिवार में जन्मे, वेकियो का बचपन अनाथालय में गुजरा। कम उम्र से ही वह लेंस बेचने से लेकर तमाम दूसरे फुटकर काम करने लगे। अपनी लगन व मेहनत से वेकियो इटली के सबसे सफल कारोबारियों में शुमार हुए।

1980 के दशक में उन्होंने चश्मा बनाना शुरू किया, अपनी बाजीगरी से इसे एक दिलचस्प व बेशकीमती फैशन एक्सेसरी में बदल दिया।मिलान में 22 मई, 1935 को जन्मे वेकियो ने 1961 में कंपनी लक्सोटिका बनाई, जो लेंसों की आपूर्ति करती थी। इसके बाद वेकियो ने खुद लेंस बनाना शुरू किया तो पीछे मुड़कर नहीं देखा।


मशहूर फैशन ब्रांड जियोर्जियो अरमानी के साथ उन्होंने चश्मे बनाने शुरू किए। अरमानी के बाद कई मशहूर फैशन ब्रांडों के साथ साझेदारी कर चश्मों का कारोबार पूरे यूरोप में फैलाया। रे-बैन, पर्सोल और ओकले जैसे ब्रांडों का अधिग्रहण किया।

गरीबी में जन्मे, अनाथालय में पले और बने इटली के सबसे अमीर लोगों में एक 27.3 अरब डॉलर की संपत्ति फोर्ब्स के मुताबिक, 2022 में वेकियो की संपत्ति करीब 27.3 अरब डॉलर आंकी गई। उनकी कंपनी के मुताबिक, वेकियो का मिलान के सैन रैफेल अस्पताल में निधन हो गया।

लेंस उत्पादन में एकछत्र राज लेंसक्राफ्टर, सनग्लास हट जैसी कंपनियों को खरीदकर लक्सोटिका सीधे उपभोक्ताओं से जुड़ी। वहीं, 2018 में फ्रांस की एस्सिलोर में लक्सोटिका के विलय के बाद लेंस उत्पादक एस्सिलोरलक्सोटिका कंपनी के अध्यक्ष बने। इससे यूरोप में लेंस उत्पादन पर उनका एकछत्र राज हो गया।

Share:

Next Post

T20 वर्ल्ड कप के बाद न्यूजीलैंड का दौरा करेगी टीम इंडिया, सामने आया 6 मैच का शेड्यूल

Tue Jun 28 , 2022
नई दिल्ली । साल 2022 में टीम इंडिया (team india) का शेड्यूल काफी व्यस्त रहने वाला है। टी20 वर्ल्ड कप (t20 world cup) से पहले टीम इंडिया को कई देशों का दौरा करना है, वहीं इस टूर्नामेंट के तुरंत बाद भारत न्यूजीलैंड (New Zealand) के लिए उड़ान भरेगा। मंगलवार को न्यूजीलैंड क्रिकेट ने अपने घरेलू […]