img-fluid

दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्टरी में भीषण आग, 4 की मौत, दमकल की 20 गाड़ियों ने पाया आग पर काबू

October 31, 2026

दिल्ली.  मंगोलपुरी (Mangolpuri) इलाके की एक जूता फैक्टरी (shoe factory) में आग (Massive fire) लग गई है। हादसे में चार लोगों की मौत की खबर है। आग को बुझाने के लिए मौके पर दमकल की 20 गाड़ियां (20 fire tenders) मौजूद थीं। दमकल विभाग ने बताया कि हादसे में छह लोग बेहोश हो गये थे। उनको अस्पताल ले जाया गया है। इनमें से चार को मृत घोषित कर दिया गया। देर रात आग बुझा दी गई, कूलिंग चल रही थी।

बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि 30/10/2026 को रात लगभग 9:30 बजे मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 के B-293/294 में आग लग गई। पुलिस और दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू किया। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कई टीमों ने घंटों तक काम किया। अब तक कुल 6 लोगों को बाहर निकाला गया है, जो फैक्टरी के अंदर बेहोश पाए गए थे।


  • इन सभी को इलाज के लिए तुरंत मंगोलपुरी के संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया। इन 6 लोगों में से 4 को मृत घोषित कर दिया गया है, जबकि बाकी 2 लोगों का इलाज चल रहा है। बचाव अभियान अभी भी जारी है। कानून के अनुसार उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

    जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात 9:32 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की गाड़ियों को रवाना कर दिया गया था। बड़ी संख्या में दमकलकर्मी भी मौके पर मौजूद हैं। इनकी संख्या 80 बताई जा रही है। आग अभी बनी हुई है। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।

    बुझ गई आग, कूलिंग जारी
    मौके पर मौजूद अग्निशमन अधिकारी पारस कुमार ने बताया कि फायर सर्विस को रात करीब 9:31-9:32 बजे मंगोलपुरी की एक फैक्टरी में आग लगने की सूचना मिली। छह लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इन सभी को संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया। यह जूतों की एक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट है, जहां जूते बनाए जाते हैं और रखे जाते हैं। आग सबसे पहले बेसमेंट में लगी थी। हमने इसे बेसमेंट तक ही सीमित रखा, जिससे यह आगे नहीं फैल पाई। बहुत धुआं होने के कारण, हमने एक व्यक्ति को तीसरी मंजिल की सीढ़ियों से और पांच अन्य लोगों को चौथी मंजिल से सुरक्षित निकाला। आग पूरी तरह से बुझा दी गई है और अभी कूलिंग-डाउन की प्रक्रिया चल रही है।

    Share:

  • Spinanga Online Casino: Umfangreiche Spiele und attraktive Bonusangebote

    Sat Oct 31 , 2026
    Das spinanga online casino hat sich als populäre Anlaufstelle für Glücksspielfreunde etabliert und bietet eine beeindruckende Auswahl an Spielen sowie attraktive Bonus-Promotionen, die Anfänger und Profis gleichermaßen ansprechen. Spiele im Online Casino Spinanga Die Plattform überzeugt durch einer großen Spielauswahl, die über 5.000 Titel von bekannten Providern wie NetEnt, Microgaming und Play’n GO umfasst. Spieler […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved