भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

राष्ट्र के सर्वांगीण विकास के लिए बच्चों का विकास जरूरी: आनंदीबेन

भोपाल। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कहा है कि बच्चे देश का भविष्य होते है। उनका सर्वांगीण विकास ही राष्ट्र के विकास का आधार है। उनके विकास के लिए जरुरी है कि उनको प्रतिभा प्रदर्शन के अवसर दिये जायें। बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद की गतिविधियों और रचनात्मक कलाओं गीत-संगीत, कविता-कहानी जिसमें भी अभिरूचि हो, उनके संरक्षण और प्रोत्साहन के कार्य भी किये जाने चाहिए। राज्यपाल श्रीमती पटेल ने राजभवन के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ आने वाले दीपावली त्यौहार की खुशियाँ बाँटी और शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने सांस्कृतिक, रचनात्मक और खेल-कूद की गतिविधियों का वार्षिक कलेंण्डर बना कर राजभवन में कार्यक्रम कराये जाने के लिए कहा। राज्यपाल ने दीपावली की शुभेच्छा के रूप में उन्होंने कर्मचारियों को उपहार वितरित किये। उन्होंने कलाकार इम्तियाज एवं अरूण फणनवीस को सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रमुख सचिव राजभवन डीपी आहूजा उपस्थित थे।

Share:

Next Post

कड़कनाथ पालेंगे धोनी, मंगवाए दो हजार चूजे

Wed Nov 11 , 2020
थांदला की सहकारी संस्था को 15 दिसंबर तक देनी है डिलीवरी झाबुआ। क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी रांची के सिमलिया स्थित फॉर्म हाउस पर अब झाबुआ का कड़कनाथ पालेंगे। थांदला के पास रूंडीपाड़ा में आशीष कड़कनाथ मुर्गीपालन सहकारी संस्था के विनोद मेड़ा को उनके यहां से 2000 चूजों का ऑर्डर मिला है। विनोद 15 दिसंबर को […]