आचंलिक

महानगर की तर्ज पर सभी के सहयोग से शहर का विकास : नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर

  • स्वच्छता-हरियाली और शहर विकास के लिए 2050 के हिसाब से काम

सीहोर। आगामी 25 सालों के लिए शहर की जरूरतों को देखते हुए इन पांच सालों में नगर पालिका शहर विकास की योजनाओं पर काम कर रही है, भविष्य में शहर की क्या जरूरते हैं, क्या संभावनाएं होंगी, इनको लेकर ही योजनाओं पर काम किया जा रहा है। हमारा एक ही विजन है सभी के सहयोग से शहर का विकास महानगर की तर्ज पर किया जाए। उक्त विचार नगर पालिका परिषद के एक साल के कार्यकाल पूर्ण होने पर शनिवार को नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पिछले एक सालों में करोड़ों रुपए के विकास कार्य कराए है। हमें जहां भी विकास निधि की आवश्यकता होती है। हमारे विधायक सुदेश राय के मार्गदर्शन में प्रदेश के जननायक मु यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के माध्यम से शहर में कार्य किए जा रहे है।


वर्ष 2023-24 का बजट पेश किया था, उससे बदलेगी तस्वीर
नपाध्यक्ष श्री राठौर ने बताया कि शहर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का बजट बनाया गया था। इसमें नागरिकों की हर सुविधा का ध्यान रखा गया है। करीब 318 करोड़ से अधिक के बजट में सबसे ज्यादा 69 करोड़ अमृत योजना मिशन 2.0 के तहत खर्च होंगे। गत दिनों नगर पालिका के सभाकक्ष में प्रस्तावित बजट वित्तीय वर्ष 2023-24 का सर्व स मति से पास किया गया था। पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में इस वर्ष बजट में 75 करोड रुपए की वृद्धि की है, प्रदेश के मु यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आशीर्वाद से शहर को महानगर की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। पत्रकारवार्ता के दौरान पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, मान सिंह पंवार, राजीव मिश्रा, राजेन्द्र राजपूत, नगर पालिका सीएमओ भूपेन्द्र दीक्षित के अलावा सभी पार्षद और भाजपा के कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी शामिल थे।

Share:

Next Post

हर घर तिरंगा अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु अधिकारी/ कर्मचारियों को सौंपे गये दायित्व

Sun Aug 13 , 2023
”हर घर तिरंगा अभियान” के तहत जिले के में किया जायेगा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन गुना। राज्य शासन के निर्देशानुसार ‘हर घर तिरंगा अभियान का क्रियान्वयन किया जाना है। कलेक्टर श्री तरूण राठी द्वारा अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु अधिकारी/कर्मचारियों को विभिन्न दायित्व सौंपे गये हैं। अभियान अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा, जिनमें […]