देश राजनीति

Devendra Fadnavis की मांग, राज्यपाल कोश्यारी मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से रिपोर्ट मंगाएं

मुंबई। विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने कहा कि राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे  (Chief Minister Uddhav Thackeray to Governor Bhagat Singh Koshyari) से राज्य की वर्तमान स्थिति की रिपोर्ट मंगाना चाहिए। सूबे में चल रही पुलिस के माध्यम से वसूली व पुलिस के तबादलों में भ्रष्टाचार का कितना हिस्सा कांग्रेस पार्टी को मिल रहा है, यह भी कांग्रेस नेताओं को सार्वजनिक करना चाहिए।


भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेताओं का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी से मिला। इस मुलाकात के बाद देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र में पुलिस की शह पर वसूली अभियान व पुलिस वालों के तबादले में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार चल रहा है। राज्य में तीन दलों की सरकार किसी भी तरह सिर्फ सरकार बचाने का ही प्रयास कर रही है। राज्य में कोरोना की स्थिति भयावह हो गई है लेकिन सरकार की ओर से कोरोना को रोकने का कोई भी प्रभावी उपाय नहीं किया जा रहा है। फडणवीस ने कहा कि उन्होंने राज्य सरकार की 100 गलतियों की सूची राज्यपाल को सौपी है और इन सभी का जवाब मुख्यमंत्री से मंगाए जाने की मांग की है।


देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने कहा कि राज्य में महाविकास आघाड़ी के तीनों दल भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। हर दल भ्रष्टाचार के पैसे से अपनी पार्टी के विस्तार में लगा है। इससे राज्य की जनता परेशान हो उठी है। राज्य में पुलिस के तबादलों के रैकेट करने वाले अधिकारी का तबादला कर दिया जाता है। जबकि उस अधिकारी ने जिस रैकट को उजागर किया है, उसपर कार्रवाई नहीं की जा रही है। राज्य में अस्तित्वहीन हो चुकी कांग्रेस पार्टी भी इस भ्रष्टाचार में शामिल है, इसी वजह कांग्रेस पार्टी की ओर से कोई व्यक्तव्य नहीं दिया जा रहा है। इसी वजह से उन्होंने राज्यपाल से राज्य सरकार से इस मामले की रिपोर्ट मंगाने की मांग की है। फडणवीस ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री इन मामलों पर चुप हैं, इसी वजह से भाजपा को राज्यपाल से मिलना पड़ रहा है।(हि.स.)

 

Share:

Next Post

MP : प्रदेश के जिला जजों के तबादले, हाईकोर्ट ने जारी की सूची

Wed Mar 24 , 2021
भोपाल। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की जबलपुर पीठ ने प्रदेश भर में जिला अदालतों के न्यायिक दंडधिकारी प्रथम श्रेणी अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडधिकारी की तबादला सूची मंगलवार को जारी कर दी। सूची के तहत इन जजों को ट्रांसफर किया गया है। भोपाल में मुख्य न्यायिक दंडधिकारी पंकज माहेश्वरी को इंदौर ट्रांसफर किया गया है।   […]